फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   nakvi said who wants to eat beef may go to pakistan

नकवी बोले गोमांस खाने वाले पाकिस्तान जाएं

Fri, 22 May 2015 06:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 22 May 2015 06:28 PM IST
विज्ञापन
nakvi said who wants to eat beef may go to pakistan

गाय के मांस पर चल रही बहस को संसदीय और अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने नई हवा दे दी है। उन्होंने एक चैनल के कार्यक्रम में कहा कि जो भी गाय का मांस खाए बिना मर रहे हों वो पाकिस्तान जा सकते हैं।

विज्ञापन


नकवी ने कहा कि ये एक वर्ग की आस्था और श्रद्धा का प्रश्न है और गाय के मांस पर पाबंदी जायज है। कार्यक्रम एआईएमआईएम के ओवैसुद्दीन ओवैसी भी थे। जिन्होंने नकवी के बयान का विरोध किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गोवा के सीएम भी गाय का मांस खाते हैं तो क्या उन्हें भी पाकिस्तान चले जाना चाहिए? जिस पर नकवी ने कहा कि मुसलमान भी इसके खिलाफ हैं और इस पर बैन लगना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी तरह से बंद होंगे कत्लखाने

nakvi said who wants to eat beef may go to pakistan

इस मुद्दे पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि सरकार इसे पूरी तरह से बंद करने की ओर काम कर रही है। राजनाथ सिंह ने कहा था कि इस देश में गायों के कत्लखाने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

पिछले महीने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मेघालय गए थे,जहां गाय के मांस पर बैन के विरोध में उनका स्वागत बीफ पार्टी से किया गया था। जिसके बाद भाजपा नेता राम माधव ने कहा था कि सरकार नॉर्थ ईस्ट में गाय के मांस पर बैन नहीं लगाएगी।

बताते चलेें कि हाल ही में महाराष्ट्र में राज्य सरकार ने गाय के मांस पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है, जिसके बाद गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने कहा था कि गोवा में बीफ कभी बैन नहीं होगा।

नकवी हैं बेवकूफ

nakvi said who wants to eat beef may go to pakistan

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस मारकंडेय काटजू ने मुख्तार अब्बास नकवी के इस बयान का विरोध किया है। काटजू ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि 'मैं हिन्दू हैूं और मैंने गाय का मांस खाया है।गाय का मांस खाने में क्या बुराई है, जबकि दुनिया में 90 प्रतिशत लोग गौमांस खाते हैं।'

उन्होंने ये भी लिखा है कि 'इसीलिए मैं कहता हूं कि 90 प्रतिशत भारतीय बेवकूफ हैं, जिसमें मुख्तार अब्बास नकवी भी शामिल हैं। काटजू ने लिखा है कि जो 90 प्रतिशत लोग बीफ खाते हैं क्या वे सभी पापी हैं? साथ ही साथ उन्होंने ये भी लिखा है कि ये कैसे हो सकता है कि एक इंसान की माता कोई जानवर हो?'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed