{"_id":"b5b2e59f8c8ad260458f253ab8fb24a3","slug":"nakvi-reply-on-nitish-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीश को नकवी का जवाब, 'विकास काले विशाल बुद्धि'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नीतीश को नकवी का जवाब, 'विकास काले विशाल बुद्धि'
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Sun, 15 Sep 2013 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने मोदी पर दिए बयान को लेकर नीतीश कुमार पर चुटिले अंदाज में निशाना साधा है।
विज्ञापन
मुख्तार अब्बास नकवी ने नरेन्द्र मोदी को एनडीए की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने की आलोचना करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उन्हीं के अंदाज में जवाब दिया।
नकवी ने नीतीश कुमार को जवाब दिया कि ये विनाश काले विपरित बुद्धि नहीं बल्कि 'विकास काले विशाल बुद्धि' है।
नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने के बाद नीतीश ने प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें विभाजनकारी नेता बताया था। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा था कि ये निर्णय विनाश काले विपरीत बुद्धि का नतीजा है।
विज्ञापन
इसी प्रतिक्रिया पर नकवी ने कहा कि ये विनाश काले नहीं, विकास काले विशाल बुद्धि है।
एबीवीपी की जीत मोदी इम्पैक्ट
नकवी ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनावों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत को मोदी का प्रभाव बताया। नकवी ने कहा कि मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाना भाजपा की दूरदृष्टि और गहरी समझ का परिचायक बताया है।
विज्ञापन
'मुजफ्फरनगर में सेक्यूलर टूरिज्म शुरू'
सांप्रदायिक हिंसा के बाद प्रधानमंत्री और अखिलेश के दौरे पर निशाना साधते हुए नकवी ने ट्विटर पर लिखा कि अब मुजफ्फरनगर में सेक्यूलर टूरिज्म शुरू हो गया है। सांप्रदायिक हिंसा के बाद मुजफ्फरनगर जा रहे बीजेपी नेताओं को यूपी बॉर्डर पर ही रोक दिया था।