{"_id":"fc59a0c4-d977-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"naked-men-spark-panic-in-assam","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम में 'नंगे आदमियों' का खौफ, 3 की हत्या","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
असम में 'नंगे आदमियों' का खौफ, 3 की हत्या
तेजुपर/एजेंसी
Updated Thu, 20 Jun 2013 12:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम के तेजपुर इलाके में महिलाओं के बीच 'नग्न पुरूषों' का खौफ पसरा हुआ है। यहां महिलाओं से बलात्कार करने के लिए कुछ नग्न पुरूषों के घूमने की अफवाह ने जीना मुश्किल कर दिया है।
विज्ञापन
इसी कारण बुधवार को शोणितपुर जिले में बालीशिहा गांव के लोगों ने तीन लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि बीहागुड़ी पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बालीशिहा के लोग सशस्त्र होकर पहरा दे रहे थे। उन्होंने तड़के ‘नग्न पुरुष’ होने के संदेह में एक वाहन को रोका, जिसमें तीन लोग सवार थे।
विज्ञापन
बताया जाता है कि वाहन में सवार लोगों ने पहले हमला किया, बाद में ग्रामीणों की जवाबी कार्रवाई में तीनों लोग मारे गए।
शोणितपुर के पुलिस अधीक्षक अरबिन्द कालिता ने बताया कि तीनों मृतक ढेकियाजुली के आशुतोष दास और मोहम्मद जलील तथा रांगपाड़ा निवासी प्रबीन भावल वांछित अपराधी थे, जो कार चोरी और कारों से ईंधन चुराने जैसी गतिविधियों में संलिप्त थे।
विज्ञापन