{"_id":"8161b63d244b6f25c17198b6a35ed3e2","slug":"nairobi-terror-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्लाम पर जवाब न देने पर मारी गोली","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
इस्लाम पर जवाब न देने पर मारी गोली
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Mon, 23 Sep 2013 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैरोबी के मॉल में हुए आतंकवादी हमले में एक भारतीय नागरिक को इस लिए गोली मार दी गई क्योंकि वह हमलावर के इस्लाम के संदर्भ में पूछे गए हमलावरों के सवाल का जवाब नहीं दे पाया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार एक भारतीय से हमलावरों पूछा कि मुहम्मद की मां का क्या नाम है? जब वह जवाब नहीं दे पाया तो उन्होंने उसे गोली मार दी।
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह भारतीय नागरिक इस गोलीबारी में घायल हुआ है या फिर उसकी मौत हो गई है।
भारतीय मूल की मीडियाकर्मी रुहिला की हत्या
नैरोबी के मॉल में आतंकियों की गोलीबारी का निशाना भारतीय मूल की जानीमानी मीडियाकर्मी रुहिला अदिता सूद भी बनीं।
रुहिला कार पार्किंग में थीं तब आतंकियों ने गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी। वह बच्चों की एक कुकिंग प्रतियोगिता की होस्ट टीम में शामिल थीं।
खबरों के अनुसार उनके पति केतन सूद नैरोबी में यूएसएड के लिए काम करते हैं। रुहिला रेडियो अफ्रीका मीडिया ग्रुप के कई कार्यक्रम की प्रस्तोता थीं। भारतीय मूल के नेहल विकारिया (16) की भी आतंकियों ने हत्या कर दी।
विज्ञापन
जल्द खत्म होगा संकट
केन्या के गृहमंत्री जोसेफ ओले लेंकू ने कहा है कि जल्द ही शापिंग मॉल संकट खत्म हो जाएगा। आतंकी अभी लड़ रहे हैं पर उनके बाहर निकलकर जाने के रास्ते बंद हो चुके हैं।
विज्ञापन
लेंकू का मानना है कि अंतिम सैन्य कार्रवाई मॉल से आतंकियों के सफाए और बंधकों की मुक्ति के साथ जल्द खत्म हो जाएगी। केन्या के सेना प्रमुख ने कहा है कि हमलावर आतंकी कई देशों के हो सकते हैं।