{"_id":"84cb45bb23f084126c1c68844e539712","slug":"naidu-slams-shinde-for-letter-to-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"'शिंदे के निर्देश को कूड़ेदान में फेंक दें भाजपा के सीएम'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'शिंदे के निर्देश को कूड़ेदान में फेंक दें भाजपा के सीएम'
एजेंसी/बंगलूरू
Updated Tue, 08 Oct 2013 08:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस पर लोगों को बांटने के एजेंडे पर काम करने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने सोमवार को अपने मुख्यमंत्रियों को केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के निर्देश को कूड़ेदान में फेंकने की सलाह दी है।
विज्ञापन
शिंदे ने राज्यों को निर्देश दिए थे कि किसी भी बेकसूर मुस्लिम युवा को आतंक के नाम पर गलत ढंग से हिरासत में नहीं लिया जाए।
पार्टी के वरिष्ठ नेता एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि शिंदे देश के गृह मंत्री हैं या फिर सिर्फ एक समुदाय के गृह मंत्री हैं। नायडू ने कहा कि शिंदे का निर्देश एक तरह से सरकार के गैरजिम्मेदाराना रवैये को दर्शाता है।
विज्ञापन
ऐसा निर्देश धर्म निरपेक्षता और संविधान के खिलाफ है। सरकार की सोच यह होनी चाहिए कि किसी भी निर्दोष युवा की गिरफ्तारी नहीं हो। उन्होंने कहा कि शिंदे शर्मिंदगी के साथ अपने निर्देश का बचाव कर रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा के मुख्यमंत्रियों को इस निर्देश को कूड़ेदान में फेंक देना चाहिए। नायडू ने कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जी. परमेश्वर की उस टिप्पणी को भी आड़े हाथों लिया जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर मुस्लिम लाभार्थी ऋण नहीं चुकाते हैं, तो यह कोई गंभीर मसला नहीं होना चाहिए।
नायडू ने राज्य के कानून मंत्री टीबी जयचंद्र के बयान की भी निंदा की जिसमें जयचंद्र ने कहा था कि अल्पसंख्यकों से जुड़े मामलों को निपटाने के लिए फास्ट ट्रैक अदालतों का गठन किया जाए।
नायडू ने कहा कि कांग्रेस विकास पर चर्चा करने के बजाय लोगों को बांटने की नीति अपना रही है। तेलंगाना पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मसले को इस तरह से हल कर रही है, जैसे यह उसकी पार्टी का आंतरिक मामला हो।
नायडू ने कहा कि संवेदनशील मसले को बड़े ही लापरवाह ढंग से सुलझाया जा रहा है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह बिना किसी अधिकार के बयान दे रहे हैं और यह आग में घी का काम कर रहा है।