फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Naidu's serious alligation on modi security issue

'मोदी को रोकने के लिए रची अंतरराष्ट्रीय साजिश'

Sat, 09 Nov 2013 07:52 PM IST
एजेंसी/हैदराबाद
एजेंसी/हैदराबाद Updated Sat, 09 Nov 2013 07:52 PM IST
विज्ञापन
Naidu's serious alligation on modi security issue

भाजपा ने सनसनीखेज दावा किया है कि नरेंद्र मोदी की राह रोकने के लिए उन्हें आतंकवादियों का निशाना बनाने की अंतरराष्ट्रीय साजिश रची गई है।

विज्ञापन


इतना ही नहीं पार्टी ने आरोप लगाया है कि देश के कुछ राजनीतिक दलों से भी आतंकियों को परोक्ष तौर पर मदद मिल रही है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता वेंकैया नायडू ने शनिवार को हैदराबाद में कहा कि एक ताकतवर नेता का उभरना लोग बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए उसे रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साजिश हो रही है।
विज्ञापन


मोदी की पटना रैली के दौरान इंडियन मुजाहिदीन का हमला इसी साजिश का हिस्सा था। हमला करने वाले लोगों को पड़ोसी मुल्क (पाकिस्तान) से प्रेरणा मिल रही है।

देश की कुछ राजनीतिक पार्टियां भी इन्हें परोक्ष तौर पर समर्थन कर रही हैं। ये पार्टियां वोट बैंक की राजनीति के तहत ऐसा कर रही हैं। नायडू ने साफ कहा है कि इंडियन मुजाहिदीन का लक्ष्य मोदी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह उन्हें खत्म करना चाहता है क्योंकि वह देश में एक टिकाऊ राजनीतिक विकल्प बन कर उभर रहे हैं। वह मजबूत नेता हैं, जो सत्ता में आते ही आतंकवादियों को कुचल डालेंगे।

इस डर से उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। यह साफ हो चुका है कि आतंकवादियों ने मोदी को अपना निशाना बनाया है।

ये लोग उन्हें राजनीतिक तौर पर भी खत्म कर देना चाहते हैं क्योंकि उनका राजनीतिक मुकाबला आसान नहीं है। भारत की बढ़ती ताकत से आशंकित ताकतें इस देश को राजनीतिक तौर पर कमजोर करना चाहती हैं।

वेंकैया ने कहा कि पुत्तुर में पकड़े गए आतंकवादियों ने हाल में खुलासा किया था कि उन्होंने मोदी को निशाना बनाने के लिए रेकी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed