फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Naidu meets sonia gandhi to GST bil

नायडू ने सोनिया से जीएसटी पर मांगा सहयोग

Thu, 07 Jan 2016 06:59 PM IST
Updated Thu, 07 Jan 2016 06:59 PM IST
विज्ञापन
Naidu meets sonia gandhi to GST bil

शीत सत्र में अटके पड़े जीएसटी सहित विभिन्न बिलों पर बजट सत्र में सहमति बनाने के लिए सरकार ने कवायद तेज कर दी है। बिल पास होने में सबसे बड़ी बाधा बने विपक्ष को साधने के लिए सरकार के रणनीतिकार भी सक्रिय हो गए हैं, इसी कड़ी में केन्द्रीय संसदीय मंत्री वैंकया नायडू ने कांग्रेस उपाध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की।

विज्ञापन


पीटीआई के अनुसार वैंकया गुरुवार को सोनिया गांधी से मिलने के लिए उनके निवास पर पहुंचे। सरकार की पूरी कोशिश है कि शीत सत्र में विफल रहने के बाद वह बजट सत्र में जीएसटी और रियल एस्टेट बिल को पास करवा ले, लेकिन उसके रास्ते में सबसे बड़ी बाधा मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस बना हुआ है।
विज्ञापन


खासकर राज्यसभा में केन्द्र सरकार बेबस नजर आती है क्योंकि वहां उसके पास बहुमत नहीं है। इसलिए नायडू ने कांग्रेस के सहयोग के लिए कवायद शुरू कर दी है।

जल्द बुलाया जा सकता है बजट सत्र

Naidu meets sonia gandhi to GST bil

नायडू ने सोनिया गांधी को बताया है कि अगर सभी पार्टियां रजामंद हों तो सरकार बजट सत्र को जल्द शुरू बुलाने के लिए तैयार है। शीत सत्र में सरकार का महत्वाकांक्षी जीएसटी बिल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नेशनल हेराल्ड केस में फंसने के कारण पास नहीं हो पाया था।

इस मुद्दे पर संसद का कामकाज लगातार बाधित होता रहा नतीजतन सरकार जीएसटी और रियल एस्टेट बिल पर आगे नहीं बढ़ पाई। सरकार की समस्या ये है कि लोकसभा में पूर्ण बहुमत में होने के बावजूद भी राज्यसभा में अल्पमत में होने के कारण अपने महत्वपूर्ण बिलों को पास नहीं करवा पा रही है।

माना जा रहा है प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी बिलों के पास होने की सुस्त रफ्तार के कारण अपने विकास के एजेंडे को सुचारू रूप से लागू नहीं करवा पा रहे हैं। जबकि ज्यादातर राज्य सरकारें जीएसटी बिल के पक्ष में हैं, ऐसे में सरकार भी चाहती है कि जल्द से जल्द इसे लागू कर दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed