{"_id":"f9a16ed8-798d-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"nagaland-home-minister-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागालैंड के गृह मंत्री अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नागालैंड के गृह मंत्री अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 18 Feb 2013 11:13 AM IST
विज्ञापन
नागालैंड के गृहमंत्री इम्कोंग एल इमचेन को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से पांच पिस्टल, दो लॉन्ग रेंज गन, कारतूस और एक करोड़ 20 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। उनके खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। नागालैंड में 23 फरवरी को चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि इमचेन कोहिमा से मोकोकचुंग जिले के अपने विधानसभा क्षेत्र कोरिदंगा जा रहे थे जब वोखा जिले के करीब वाहनों की जांच कर रहे असम राइफल्स के जवानों ने उनके वाहन में हथियार, गोला बारूद, शराब और नगदी पाई। असम राइफल्स के जवानों ने उन्हें जिला प्रशासन और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
इमचेन नगालैंड पीपुल्स फ्रंट के कोरिदंगा से उम्मीदवार हैं और मोकोकचुंग जिले में वह पार्टी के चुनाव प्रचार प्रभारी भी हैं। एनपीएफ ने मोकोकचुंग जिले में 10 उम्मीदवार खड़े किए हैं।
विज्ञापन
16 फरवरी को चुनाव आयोग की निगरानी टीम ने नगालैंड में एनपीएफ के एक उम्मीदवार की ओर से कथित तौर पर इस्तेमाल किए जा रहे हेलीकॉप्टर से एक करोड़ नगद राशि बरामद की थी।