फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   nagaland governer ashwini kumar resign

राज्यपाल अश्विनी कुमार ने भी पद छोड़ा

Wed, 25 Jun 2014 09:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 25 Jun 2014 09:18 PM IST
विज्ञापन
nagaland governer ashwini kumar resign

नागालैंड के राज्यपाल अश्विनी कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। केंद्र में एनडीए की सरकार आने के बाद से ही कई राज्यों के राज्यपाल बदलने की चर्चा शुरू हुई थी।

विज्ञापन


जिसके बाद से राज्यपालों के इस्तीफे का सिलसिला जारी है। इसकी शुरूआत उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बीएल जोशी ने की। उन्होंने सबसे पहले अपना पद छोड़ा।

उसके बाद छत्तीसगढ़ के राज्यपाल शेखर दत्त ने भी अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को भेज दिया।

पूर्व सीबीआई निदेशक रहे हैं अश्विनी कुमार

nagaland governer ashwini kumar resign

कांग्रेस सरकार के दौरान नियुक्त राज्यपालों में अपना पद छोड़ने वालों में अब अश्विनी कुमार का नाम शामिल हो गया है।

उन्हें साल 2013 में ही नागालैंड का राज्यपाल बनाया गया था। इससे पहले वो कुछ समय मणिपुर के राज्यपाल के तौर पर भी अपनी सेवाएं दी हैं।

अश्विनी कुमार आईपीएस अधिकारी रहे हैं। उन्होंने अगस्त 2008 से नवंबर 2010 तक सीबीआई निदेशक के तौर पर काम किया। इससे पहले अगस्त 2006 से जुलाई 2008 तक वो हिमाचल प्रदेश के डीजीपी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में की थी पीएम मोदी से मुलाकात

nagaland governer ashwini kumar resign

अश्विनी कुमार ने पिछले हफ्ते शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। हालांकि उस समय उन्होंने मुलाकात को महज शिष्टाचार मुलाकात बताया था। लेकिन अब अचानक उन्होंने अपना पद छोड़ दिया है।

दरअसल, मोदी सरकार उन सभी राज्यपालों से इस्तीफा मांग रही है, जिनकी नियुक्ति यूपीए-2 सरकार के दौरान हुई थी। वहीं मिल रही जानकारी के मुताबिक आगामी बजट सत्र से पहले केंद्र सरकार कुछ नए राज्यपालों की नियुक्ति कर सकती है।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का इस संबंध में कहना है कि वह अभी फिलहाल इस कुछ नहीं कह सकते हैं। हालांकि उन्होंने बताया, "3 या 4 दिनों में वह इस बारे में कुछ कहने की स्थिति में होंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed