{"_id":"266497ec-cf6a-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"naeb-subedar-killed-in-pak-firing-in-poonch","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं सुधरा पाक, बॉर्डर पर गोलीबारी में नायब सूबेदार शहीद","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नहीं सुधरा पाक, बॉर्डर पर गोलीबारी में नायब सूबेदार शहीद
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 07 Jun 2013 05:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के नए-नवेले प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भले भारत के साथ शांति और सौहार्द्र कायम करने का नाटक कर रहे हों, लेकिन सरहद पर वह अपनी कारगुजारियों से बाज नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
शुक्रवार को पाकिस्तान ने एक बार फिर युद्धविराम का उल्लंघन किया। जम्मू कश्मीर में पुंछ जिले के मंडी इलाके में पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना किसी उकसावे के गोलियां चलाईं।
विज्ञापन
इस गोलीबारी में गढ़वाल रेजीमेंट के जवान नायब सूबेदार बचन सिंह शहीद हो गए। पाकिस्तान की ओर से दो घंटे पहले शुरू हुई यह गोलीबारी खबर लिखे जाने तक जारी थी।
विज्ञापन
पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से दो रॉकेट भी दागे गए। उन्होंने भारतीय सैनिकों को निशाना बनाकर गोलीबारी की और सूबेदार के शहीद होने के बाद भारत की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई।