{"_id":"8de4e23e92663225a6499f1e82128796","slug":"myanmar-ruled-to-killed-terrorist-in-the-range-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भारत ने अपनी सीमा में किया उग्रवादियों पर हमला' ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'भारत ने अपनी सीमा में किया उग्रवादियों पर हमला'
एजेंसी / यंगून।
Updated Thu, 11 Jun 2015 01:56 PM IST
विज्ञापन
म्यांमार की सरकार ने बुधवार को कहा कि भारतीय सुरक्षा बलों ने अपनी सीमा में उग्रवादियों पर हमला किया था। साथ ही उसने यह भी कहा कि वह इसे बर्दास्त नहीं करेगा कि उग्रवादी गुट उसकी जमीन का इस्तेमाल पड़ोसी देशों में हमला करने के लिए करें।
विज्ञापन
फेसबुक पर एक पोस्ट में म्यांमार के राष्ट्रपति कार्यालय के निदेशक ने कहा है कि इलाके में मौजूद म्यांमार की सेना से मिली जानकारी के मुताबिक सैन्य ऑपरेशन को भारत-म्यांमार सीमा के उस पार भारतीय क्षेत्र में अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
इसमें यह भी कहा गया है कि म्यांमार वैसे किसी भी विदेशी को स्वीकार नहीं करेगा जो उल्टे पड़ोसी देश पर हमला करें और उसकी जमीन का इस्तेमाल परेशानी खड़ा करने के लिए करें। म्यांमार का यह आधिकारिक बयान उस समय आया है जब भारत के मंत्री यह कह रहे हैं कि उग्रवादियों के कैंप नष्ट करने के लिए सेना में म्यांमार की सीमा में घुसकर ऑपरेशन को अंजाम दिया।
विज्ञापन