फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   my statements give some people sleepless nights: modi

मेरे बयानों से कुछ लोगों की नींद उड़ जाती हैः मोदी

Mon, 24 Feb 2014 06:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली Updated Mon, 24 Feb 2014 06:08 PM IST
विज्ञापन
my statements give some people sleepless nights: modi

भारतीय जनता पार्टी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मादी ने यूपीए सरकार को नौजवानों से किए गए वादे न निभाने के लिए आड़े हाथों लिया।

विज्ञापन


गुजरात के गांधी नगर में रोजगार विभाग की विकास की योजनाओं का शुभांरभ करते उन्होंने कहा कि पिछले आम चुनाव के दौरान यूपीए सरकार ने दस लाख युवकों को उनके हुनर के विकास का वादा किया था। लेकिन असलियत में ये आंकड़ा केवल अठ्ठारह हजार ही पहुंच पाया है।
विज्ञापन


मोदी ने यूपीए की तरफ से किए गए वादों की याद दिलाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने नौजवानों से पिछले बजट में एक हजार करोड़ रुपए के हुनर विकास की योजनाओं की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने इस मौके पर ये भी कहा कि कुछ दिनों बाद ही आम चुनावों की चुनावी आचार संहिता लागू हो जाने से यूपीए को अपने वादों से बचने का बहाना मिल जाएगा।

इस दौरान मोदी ने चुटकी लेते हुए कहा कि उनके बयानों पर कुछ लोगों की नींदें उड़ जाती हैं, लेकिन वो ये नहीं जानते कि उन लोगों की वजह से पूरे देश की नींद हराम हो गई हैं। मोदी ने जोड़ा कि जब वो सच्चाई बोलते हैं तो उन लोगों को बुरा लगता है।

मोदी ने कहा कि आज चीन जैसा देश रोजगार के मामले में काफी आगे निकल चुका है। लेकिन इसके उलट भारत जैसा नौजवान देश रोजगार के विश्व पटल पर कहीं भी नहीं है।

लेकिन बीजेपी के पास देश की युवा पीढ़ी के विकास के लिए एक रणनीति है। जनता को उन्होंने गुजरात में रोजगार के क्षेत्र में किए गए कामों की याद दिलाई।

आखिर में मोदी ये भी कहना नहीं भूले कि गुजरात के विकास मॉडल को केंद्र सरकार ने न सिर्फ सराहा है बल्कि सम्मानित भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed