फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   My India resides in Imran Khan:Modi

जानिए उस इमरान को जिसकी मोदी ने लंदन में की तारीफ

Sat, 14 Nov 2015 04:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 14 Nov 2015 04:43 PM IST
विज्ञापन
My India resides in Imran Khan:Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ब्रिटेन दौरे के दूसरे दिन लंदन के वेंबली स्टेडियम में भारतीय समुदाय के तकरीबन 60 हजार लोगों को संबोधित करते हुए कहा भारत को दुनिया से मेहरबानी नहीं, बल्कि बराबरी का दर्जा चाहिए। साथ ही वे अपने भाषण में अलवर के शिक्षक इमरान खान को याद करना नहीं भूले।

विज्ञापन


अलवर के शिक्षक इमरान खान का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, ‘राजस्थान में एक शिक्षक इमरान हैं। वह पूरी तरह से शिक्षा को समर्पित हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा देने के लिए 50 मोबाइल एप्लीकेशन बनाई हैं। यही नहीं इन ऐप को विद्यार्थियों को मुफ्त में समर्पित किया है। मेरा हिंदुस्तान अलवर के इमरान खान जैसे लोगों  में बसता है।’
विज्ञापन


इतनी संख्या में पीएम मोदी को सुनने पहुंचे लोगों को देखकर मोदी ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि मै भारत में हूं। ये मोदी का पीएम पद संभालने के बाद सबसे बड़ा भाषण था, जिसमें इतनी संख्या में भारतीय पहुंचे थे। साथ ही मोदी ने कहा कि देश आज विकास की नई ऊंचाइयों की ओर तेज गति से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, विश्वास से कहता हूं कि भारत ने जो गति पकड़ी है भारत ने जो दिशा पकड़ी है, उससे बहुत ही जल्द हम इसके फल भी देखने शुरू करेंगे।

आजादी के 70 साल के बाद आपको जानकर हैरानी होगी भारत के 18000 गांवों में बिजली नहीं है। अगर मेरा देशवासी अंधेरे में जिंदगी जीने के मजबूर है तो हमें प्रायश्चित करना होगा। आने वाले 1000 दिवसों में मैंने इन 18000 गांवों में बिजली पहुंचाने का संकल्प लिया है।

कौन हैं इमरान?

My India resides in Imran Khan:Modi

इमरान ने महज 3 साल में 50 एंड्रॉयड मोबाइल एप्लीकेशन और 100 से ज्यादा वेब साइट्स तैयार की हैं। इन ऐप्स को अब तक 25 लाख से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं।

इमरान अलवर के संस्कृत सीनियर सेकंडरी स्कूल में मैथमेटिक्स के टीचर हैं। उन्होंने ये सभी ऐप्स किताबें और गूगल की मदद से बनाए हैं। इमरान ने 2005 में सबसे पहले 'जीकेटॉक' नाम का वेब पोर्टल शुरू किया। इस पोर्टल से यूजर्स जरनल नॉलेज से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इमरान 100 में से सिर्फ दो पोर्टल्स की मैनेज करते हैं। इमरान ने सन 2012 में नवीं क्लास के स्टूडेंट्स के लिए पहला ऐप डेवलप किया। इसके बाद उन्होंने कई ऐप बनाए। लेकिन जनरल साइंस इन हिंदी उनकी सबसे ज्यादा लोकप्रिय ऐप रही। इसे 5 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया।

हमारे देश को न्यूज हेडलाइन से नहीं मापा जा सकता

My India resides in Imran Khan:Modi

देश में असहिष्णुता की घटनाओं पर आलोचना झेल रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन दौरे के दूसरे दिन कहा कि विविधता भारत की ताकत और गौरव दोनों है।

ब्रिटिश अखबारों में अपनी आलोचना का करारा जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश को अखबारों और टीवी की हेडलाइनों से नहीं मापा जा सकता है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान टीवी और अखबार से कहीं बड़ा है। मोदी ने कहा कि भारत सवा सौ करोड़ लोगों का देश है जो टीवी स्क्रीन के दायरे से कहीं बड़ा है।

दुनिया भारत की ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि भारत में विकास की दिशा और दशा काफी अच्छी है, जिसके नतीजे अगले कुछ दिनों में ही नजर आ जाएंगे।

उन्होंने देश में शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व पर जोर दिया और कहा कि लोगों को आश्चर्य होता है कि सवा सौ करोड़ लोग एक साथ एक देश में कैसे रहते हैं। हमारे देश में सौ भाषाएं, 15 सौ बोलियां, सैकड़ों वेशभूषाएं है।

हजारों प्रकार के खान-पान की पद्धतियां हैं। यही हमारी आन-बान, शान है। यही हमारी शक्ति है। उन्होंने कहा कि भारत पूरी तरह विविधता से भरा है। यह विविधता ही हमारा गौरव है और यही हमारी ताकत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed