{"_id":"23d39128e21c8d166c10a2b77720646b","slug":"my-husband-made-me-a-prostitute-hindi-news-vk","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 'अपने पति की वजह से मैं वेश्या बनी'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
VIDEO: 'अपने पति की वजह से मैं वेश्या बनी'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 26 Nov 2014 03:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पीने के बाद गाड़ी चलाना कितना भारी पड़ा सकता है? चोट लग सकती है, विकलांग हो सकते हैं, जान जा सकती है लेकिन इन सबसे भी ज्यादा खतरनाक कुछ हो सकता है क्या?
विज्ञापन
हां, हो सकता है। और इसी सच्चाई को दिखाता हुआ एक वीडियो इन दिनों बेहद वायरल है और सोशल नेटवर्किंग साइटों की सुर्खियों में बना हुआ है।
वीडियो में दिख रही है एक महिला जो एक प्रॉस्टीट्यूट भी है। वह कहती है कि वह अपने पति के कारण वेश्यावृति के धंधे में है।
सुनकर एकबारगी लगता है कि पति बेहद दरिंदा होगा, क्रूर होगा लेकिन फिर वह बताती है कि उसका पति तो कोमा में है। शराब पीकर गाड़ी चलाई और फिर एक्सीडेंट। होश में आने की उम्मीदें कम ही हैं।
विज्ञापन
वह बताती है कि वह पढ़ी लिखी है लेकिन जितना तेज और ज्यादा पैसा इस धंधे में है शायद उसे नौकरी में नहीं मिलता। सारे शुभचिंतकों ने भी एक एक करके मुंह मोड़ लिया।
विज्ञापन
अब वह रोज रात को एक नए पुरुष के साथ होती है। किस्म किस्म के लोग। पहली बार आने वाले, बिजनेस करने वाले, और भी तमाम तरह के पुरुष। वह इन सबसे बच सकती थी अगर उस दिन उसके पति ने शरीब पीकर गाड़ी नहीं चलाई होती।
आप भी देखिए इस सन्न कर देने वाले वीडियो को-
Mission Sharing Knowledge नाम के यूट्यूब चैनल से 24 नवंबर को अपलोड किए गए इस वीडियो को अभी तक 301,813 बार देखा जा चुका है।
अब यदि आप इस सच्चाई को समझ गए हों तो एक शेयर जरूर करें। हो सकता है कि आपका एक शेयर किसी की सोच बदल पाए, किसी की जान बचा पाए और किसी को इस दलदल में उतरने से बचा पाए।