फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   muzaffarnagar riots refugee not relation with isi

दंगा: शरणार्थियों के ISI से रिश्ते नहीं

Tue, 31 Dec 2013 01:54 PM IST
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 31 Dec 2013 01:54 PM IST
विज्ञापन
muzaffarnagar riots refugee not relation with isi

मुजफ्फरनगर दंगा पीड़ित शरणार्थियों के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से रिश्ते होने की किसी भी स्तर से पुष्टि नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


हालिया विधानसभा चुनाव के दौरान एक जनसभा में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के इस आशय संबंधी बयान की गोपनीय जांच में यह नतीजा सामने आया है, जिसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।

पढ़ें, मौलानाओं के निशाने पर क्यों आए 'मुल्ला मुलायम'?
विज्ञापन


एक चुनावी जनसभा में राहुल गांधी ने कहा था कि दंगे के बाद मुजफ्फरनगर के राहत शिविरों में रह रहे कुछ युवक आईएसआई के संपर्क में हैं।

कांग्रेस उपाध्यक्ष के इस बयान से देशभर में खासा सियासी बवाल मचा था, जिसके बाद शासन की खुफिया इकाई सक्रिय हुई। गोपनीय ढंग से हुई जांच में कांग्रेस नेता के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच से जुड़ी खुफिया एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक टीम ने राहत शिविरों में रह रहे लोगों, खासकर युवाओं के पैतृक गांवों में जाकर उनके दंगे से पूर्व के क्रियाकलापों की गहनता से जांच की।

इसके साथ ही उनके आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य गतिविधियों की भी गोपनीय जांच की गई, जिसमें किसी भी स्तर पर आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी है।

सूत्रों के मुताबिक राहत शिविर में रह रहे दंगा पीड़ितों में से कोई भी युवक आईएसआई या किसी अन्य संदिग्ध एजेंसी के संपर्क में नहीं पाया गया है। इस बाबत पूरी रिपोर्ट मुख्यालय के माध्यम से शासन को भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed