{"_id":"9f5118896338405558dae43700ff274b","slug":"muzaffarnagar-riots-minority-commission-call-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्पसंख्यक आयोग ने यूपी सरकार से मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अल्पसंख्यक आयोग ने यूपी सरकार से मांगी रिपोर्ट
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 09 Sep 2013 08:21 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने मुजफ्फरनगर में हुए सांप्रदायिक दंगा मामले में उत्तर प्रदेश सरकार से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
आयोग के अध्यक्ष वजाहत हबीबुल्ला ने सांप्रदायिक दंगे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि हालात सुधरने के बाद आयोग की टीम वहां जा कर हकीकत का पता लगाएगी।
अमर उजाला से बातचीत में अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि इस समय वह इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगे क्योंकि उन्हें जो भी जानकारी मिली है, वह मीडिया के माध्यम से मिली है।
विज्ञापन
हबीबुल्ला ने बताया कि हर घटना की तरह इस मामले में भी आयोग ने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। हालात जैसे ही सुधरेंगे आयोग की टीम वहां जा कर घटना के कारणों का पता लगाएगी।
विज्ञापन
तस्वीरों में मुजफ्फरनगर दंगों का दर्द
यह पूछे जाने पर कि क्या आयोग इस घटना को प्रशासनिक विफलता मानता है तो हबीबुल्ला ने कहा कि इस समय वह इस दंगे को महज दुर्भाग्यपूर्ण ही कह सकते हैं।
जब तक राज्य सरकार की रिपोर्ट नहीं आती और आयोग की टीम खुद मौके पर जा कर घटना के कारणों का पता नहीं लगाती, तब तक वह इस संबंध में कुछ नहीं कहेंगे।