{"_id":"0a5d34654d9072233e694e4b642946ba","slug":"muzaffarnagar-riots-manmohan-sonia-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के दौरे को लेकर बैकफुट पर सरकार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पीएम के दौरे को लेकर बैकफुट पर सरकार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 17 Sep 2013 10:40 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने इस खबर को गलत बताया है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दंगा ग्रस्त मुजफ्फरनगर के दौरे में सिर्फ एक समुदाय के पीड़ितों से मुलाकात की।
विज्ञापन
मनमोहन और सोनिया की सिर्फ मुसलिम समुदाय के लोगों से मुलाकात की खबर पर चौतरफा निंदा झेल रही सरकार ने मंगलवार को साफ किया कि दोनों नेता मुसलमानों के साथ जाटों के गावों में भी गए।
विज्ञापन
इन्होंने दंगे में मारे गए पत्रकार राजेश वर्मा सहित जाट बिरादरी के कई लोगों से मुलाकात कर उनका दुख भी बांटा।
मंगलवार को गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने सरकार की ओर से दी गई सफाई में कहा कि यह झूठी खबर जानबूझ कर फैलाई गई है ताकि पहले से संवेदनशील हालात को और खराब किया जा सके।
विज्ञापन
सिंह ने कहा कि सोनिया, मनमोहन, राहुल गांधी और अन्य सदस्यों की टीम ने जाट बहुल बरवाला और खाजापुर का दौरा किया था।
सिंह के मुताबिक एक ही समुदाय से मिलने की खबर कुछ गांव वालों के बयान के आधार पर बिना तस्दीक किए छाप दी गई है। इसके पीछे स्थानीय राजनीतिक साजिश से इंकार नहीं किया जा सकता।
सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की टीम ने दोनों पक्षों के लोगों की बातें सुनी और उन्हें ठोस न्याय का भरोसा दिया गया। इतना ही नहीं केंद्र अपनी ओर से उन दोषियों का पता लगाएगा जो इस हिंसा के लिए जिम्मेदार हैं।
सिंह के मुताबिक केंद्रीय ऐजेंसियां लगातार खासतौर पर मुजफ्फरनगर के गांवों के हालात पर नजर बनाए हुए हैं।