फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   muzaffarnagar riots love jihad result says ashok singhal

'मुजफ्फरनगर दंगा ‘लव जिहाद’ का नतीजा'

Thu, 12 Sep 2013 11:51 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 12 Sep 2013 11:51 AM IST
विज्ञापन
muzaffarnagar riots love jihad result says ashok singhal

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने मुजफ्फरनगर के दंगों को ‘लव जिहाद’ का नतीजा बताया है।

विज्ञापन


परिषद के संरक्षक अशोक सिंहल ने कहा कि जब से देश में ‘लव जिहाद’ शुरू हुआ है, चारों तरफ अशांति बढ़ रही है। इस लिए केंद्र सरकार को ‘लव जिहाद’ पर रोक लगाने के लिए सख्त कानून बनाना चाहिए।

सिंहल ने साफ कर दिया कि वे प्रेम विवाह के विरुद्ध नहीं हैं, लेकिन उन जिहादियों के सख्त खिलाफ हैं जो हिंदुओं की बहू-बेटियों को बहला फुसलाकर उनसे शादी कर उनका धर्मांतरण कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि इसके लिए खाड़ी देशों से पैसा आ रहा है। केरल से शुरू हुआ ‘लव जिहाद’ अब उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश तक पहुंच गया है।

सिंहल ने कहा कि मुजफ्फरनजर में भी लव जिहादियों ने आतंक फैलाया है। जब से प्रदेश में सपा सरकार आई तब से जिहादियों के हौसले बुलंद हो गए।

उसी का विरोध करने के लिए जाट समुदाय ने ‘बहू-बेटियां बचाओ’ महापंचायत की। महापंचायत से घर लौटने वक्त लोगों पर हमले किए गए।

सिंहल ने कहा कि ये दंगे उसी की प्रतिक्रिया हैं। जिस तरह गुजरात में गोधरा कांड की भारी प्रतिक्रिया हुई थी, उसी तरह मुजफ्फरनगर में लोगों ने ‘लव जिहाद’ के प्रति अपना गुस्सा जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में वरुण गांधी से भी लोगों ने पूछा था कि उनकी बहू-बेटियों को ‘लव जिहाद’ से कैसे बचाया जाएगा, तब वरुण से उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया था।


जब उनसे पूछा गया कि क्या प्रधानमंत्री बनने पर नरेंद्र मोदी ऐसा कर सकते हैं, तो सिंहल ने कहा कि गुजरात का उदाहरण सामने है जहां लव जिहादियों की नहीं चलती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की सपा सरकार हिंदुओं की दुश्मन के तौर पर काम कर रही है।

सपा सरकार एक मंत्री आजम खान के कहने पर ऐसे फैसले कर रही है, जिससे प्रदेश में सांप्रदायिक माहौल लगातार खराब हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed