सपा को वोट ना देने वाला सच्चा मुस्लिम नहीं: अबू आजमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी का मानना है कि जो सपा को वोट न दे वो सच्चा मुसलमान नहीं हो सकता। आजमी का यह विवादास्पद बयान नजरिया खलीलाबाद में नूरी मस्जिद के पास आयोजित चुनावी सभा में सामने आया।
बुधवार रात नूरी मस्जिद के पास की सभा में उन्होंने सपा की खूबियां गिनाते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव ने कब्रिस्तानों की बाउंड्रीवाल के लिए धन दिया, मुस्लिम बेटियों के लिए छात्रवृत्ति, हमारी बेटी-उसका कल योजना जैसी मुस्लिम हित की कई योजनाएं शुरू कराईं।
'सपा को वोट ना देने वालों का हो डीएनए टेस्ट'
अबू आजमी ने कहा कि इसके बाद भी जो मुस्लिम सपा को वोट न दे वो सच्चा मुसलमान नहीं हो सकता, उसका डीएनए टेस्ट कराया जाना चाहिए। बृहस्पतिवार को आजमी ने पौली और सेमरियावां में सभाएं कीं।
इन सभाओं में उन्होंने कहा कि बसपा, कांग्रेस सिर्फ धर्मनिरपेक्षता का ढोंग करती हैं जबकि फिरकापरस्त ताकतों से सिर्फ अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव ही लड़ते हैं। सपा ही मुस्लिम और धर्मनिरपेक्ष वोटों की असली हकदार है।
मुजफ्फरनगर में जाट-मुस्लिम फसाद हुआ था: आजमी
उन्होंने कहा कि लोग मुजफ्फरनगर दंगे की तुलना गुजरात और मुंबई के दंगों से करते हैं। ऐसे लोगों को जान लेना चाहिए कि मुजफ्फरनगर का दंगा एक हादसा था।
आजमी ने कहा कि यह हिंदू-मुस्लिम दंगा नहीं बल्कि जाट-मुस्लिम फसाद था, जिस पर प्रदेश सरकार ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की और पीड़ितों को उचित मुआवजा दिया। इसके विपरीत गुजरात और मुंबई के दंगे राज्य प्रायोजित थे।