फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   muslims voted modi on name of development

'विकास के नाम पर मुसलमानों ने दिए मोदी को वोट'

Tue, 25 Dec 2012 01:07 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 25 Dec 2012 01:07 PM IST
विज्ञापन
muslims voted modi on name of development

दारूल उलूम देवबंद के पूर्व कुलपति (मोहतमिम) मौलाना वस्तानवी ने एक बार फिर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की है। वस्तानवी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में मोदी की जीत की बड़ी वजह उन्हें मुसलमानों का समर्थन रहा है। उल्लेखनीय है कि नरेंद्र मोदी की कथित तारीफ के कारण वस्तानवी को मोहतमिम पद से हटना पड़ा था।

विज्ञापन


वस्तानवी का मानना है कि मुसलमानों ने मोदी के पक्ष में इसलिए वोट दिया क्योंकि मोदी के पास विकास का एजेंडा है। सभी लोग विकास चाहते हैं और गुजरात का मुसलमान इससे अछूता नहीं है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि भाजपा को वोट देने का मतलब यह कतई नहीं है कि 2002 दंगों के लिए मुसलिम समुदाय ने नरेंद्र मोदी को माफ कर दिया है।
विज्ञापन


वस्तानवी ने कहा कि मीडिया में ऐसी खबरें आई है कि भाजपा ने करीब 20 ऐसी सीटें जीती हैं जहां मुसलमानों की तादाद अच्छी खासी है। स्थानीय निकाय चुनावों का हवाला देते हुए वस्तानवी ने कहा कि नगर निकाय चुनावों में भाजपा ने 100 से अधिक मुसलमानों को टिकट दिया था। विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत में इन लोगों ने अहम भूमिका निभाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि वस्तानवी इस बात से निराश थे कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में एक भी मुसलमान को टिकट नहीं दिया। वस्तानवी गुजरात और महाराष्ट्र में कई शिक्षण संस्थान चलाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed