फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   muslims protest in bareilly

पैगम्बर के अपमान पर सड़कों पर उतरे मुस्लिम

Tue, 15 Dec 2015 05:59 AM IST
Updated Tue, 15 Dec 2015 05:59 AM IST
विज्ञापन
muslims protest in bareilly

पैगम्बर-ए-इस्लाम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले हिंदू महासभा के कार्यवाहक अध्यक्ष कमलेश तिवारी के खिलाफ बरेली के मुस्लिमों ने सोमवार को जबर्दस्त प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


इस दौरान दरगाह आला हजरत के पूर्व सज्जादानशीन मौलाना सुब्हान रजा खां (सुब्हानी मियां) की अगुवाई में नावल्टी चौराहे पर ज्ञापन देने के बाद कलक्ट्रेट की तरफ जाती एक टुकड़ी में शामिल लोगों को पुलिस ने चौकी चौराहा पर रोकने की कोशिश की तो भीड़ में शामिल लोग पुलिस कर्मियों से भिड़ गए।
विज्ञापन


इसी दौरान बंदी वाहन से की गई टिप्पणी से भड़के प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरू कर दिया। कई गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले और बंदी वाहन का ताला तोड़ने की कोशिश की। पुलिस ने लाठीचार्ज कर हालात संभाले। शहर में तनाव को देखते हुए आसपास के जिलों से फोर्स बुलाकर चौकसी बढ़ा दी गई है। प्रदर्शन के दौरान मुस्लिम इलाकों के बाजार भी बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरगाह आला हजरत और खानकाह-ए-नियाजिया से विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया गया था। सोमवार को खानकाह-ए-नियाजिया के प्रबंधक सिब्तैन हसन नियाजी (शब्बू मियां) ने पूर्वाह्न 11.30 बजे ही चौकी चौराहा पर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर अपना विरोध जता दिया।

उनका कहना था कि किसी भी मजहब के रहनुमा के खिलाफ टिप्पणी नहीं होनी चाहिए। जो ऐसी हरकत करके आस्था को ठेस पहुंचाकर अमन बिगाड़ने की कोशिश करे, उससे सख्ती के साथ निपटा जाए।

मुस्लिम इलाकों में दोपहर तक बंद रहा बाजार

muslims protest in bareilly

दूसरी ओर दरगाह-ए-आला हजरत के पूर्व सज्जादानशीन सुब्हानी मियां और सज्जादानशीन मौलाना अहसन रजा खां (अहसन मियां) के बुलावे पर कमलेश तिवारी के खिलाफ शहर की गली-कूचों से निकल कर प्रदर्शनकारी इस्लामिया इंटर कॉलेज के मैदान पहुंच गए।

दोपहर करीब बारह बजे हजारों लोगों की भीड़ के बीच से सुब्हानी मियां की कार मंच तक पहुंची। दरगाह आला हजरत के सज्जादानशीन समेत तमाम उलमा पहले से ही मंच पर मौजूद थे।

दोपहर 12.20 बजे इस्लामिया इंटर कॉलेज के मैदान से निकल कर सभी नावल्टी चौराहे पहुंचे। चौराहे पर बने प्लेटफार्म पर खड़े होकर सुब्हानी मियां ने कहा कि कमलेश तिवारी ने पैगंबर-ए-इस्लाम की शान में गुस्ताखी करके मुसलमानों को ठेस पहुंचाई है।

कमलेश तिवारी ही नहीं, किसी भी धर्म के रहनुमा की शान में गुस्ताखी करने वाला हो, उसकी सजा फांसी तय होनी चाहिए, ताकि आगे कोई इस तरह की हरकत करने की हिम्मत ही न जुटा पाए।

आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग

muslims protest in bareilly

सुब्हानी मियां ने नावल्टी चौराहे पर एडीएम (ई) और एसपी सिटी को ज्ञापन दे दिया लेकिन इसी बीच दूसरे रास्ते से कुछ लोग जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट की तरफ बढ़ गए। चौकी चौराहे पर पुलिस कर्मियों ने कलेक्ट्रेट की तरफ बढ़ रहे लोगों को रोक ने की कोशिश की तो वह उनसे भिड़ गए और घेरा तोड़कर आगे बढ़ने लगे।

इसी दौरान डीएम आवास के सामने बंदी वाहन से किसी बंदी ने आंदोलन करने वालों पर टिप्पणी कर दी। इससे गुस्साए लोगों ने वाहन पर पथराव कर दिया और टिप्पणी करने वाले बंदी को ताला तोड़ कर बाहर निकालने की कोशिश की।

सूचना पर पहुंचे डीएम गौरव दयाल और एसएसपी धर्मवीर यादव ने भीड़ में शामिल लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं हुआ। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज करके भीड़ को चौकी चौराहा तक खदेड़ दिया।

खबर मिलने पर सुब्हानी मियां ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को समझाकर घर भेज दिया। प्रदर्शन में देवबंदी, अहले हदीस, शिया समुदाय के अलावा ईसाई और सिख समाज के लोग भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed