{"_id":"9f605d1219617fd7d7ba6d662e9c62bc","slug":"muslims-organisation-criticise-akhilesh-on-durga-shakti-nagpal-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा मसले पर अखिलेश सरकार से नाराज मुस्लिम संगठन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दुर्गा मसले पर अखिलेश सरकार से नाराज मुस्लिम संगठन
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2013 10:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन मामले में उत्तर प्रदेश सरकार अब मुस्लिम संगठन के निशाने पर भी आ गई है।
विज्ञापन
देश के प्रमुख मुस्लिम संगठन जमात ए इस्लामी ए हिंद ने राज्य सरकार को अपने फैसले के बचाव में मस्जिद और मुसलमानों को ढाल न बनाने की नसीहत दी।
संगठन ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इस पूरे प्रकरण में निलंबन का ठीकरा उन मुसलमानों पर फोड़ा जा रहा है, जिसने इस फैसले का कभी समर्थन नहीं किया।
राज्य सरकार ने नागपाल के निलंबन को उचित ठहराते हुए कहा था कि उन्होंने मस्जिद की दीवार गिरा कर धार्मिक वैमनस्य पैदा करने की कोशिश की।
राज्य सरकार की दलील पर नाराजगी जाहिर करते हुए संगठन के सचिव इंजीनियर सलीम ने तीखी नाराजगी जाहिर की।
उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि राज्य सरकार अपने फैसले के बचाव के लिए मस्जिद और मुसलमानों को ढाल बना रही है। अगर राज्य सरकार मुसलमानों की इतनी ही हितैषी है तो बीते दिनों हुए दर्जनों सांप्रदायिक दंगों के मामले में राज्य सरकार ने कितने अधिकारियों को निलंबित किया।
इंजीनियर ने कहा कि पूरे मामले में सियासत हो रही है। बेहद अफसोस की बात है कि निलंबन का ठीकरा उन मुसलमानों पर फोड़ा जा रहा है, जिसने कभी इस फैसले का समर्थन नहीं किया। उन्होंने राज्य सरकार को अपने फैसले के बचाव में मुसलमानों को ढाल न बनाने की नसीहत दी।
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में इंजीनियर ने कहा कि आईएएस अधिकारी के निलंबन को मस्जिद की दीवार से कोई लेना देना नहीं है। मुसलमानों के हित के बहाने सरकार अपने फैसले का बचाव कर सियासत कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने पूछा कि मस्जिद की दीवार गिराने के मामले में निलंबन की बात करने वाली राज्य सरकार तब क्यों चुप रही जब इस सरकार के कार्यकाल में गाजियाबाद, मसूरी और प्रतापगढ़ में दंगे हुए।
युवकों की हत्या हुई और कई लोगों के मकान भी जलाए गए। तब राज्य सरकार ने कार्रवाई में ऐसी ही तेजी क्यों नहीं दिखाई।
उन्होंने कहा कि यह सीधे-सीधे सियासत है और राज्य सरकार अपने बचाव में मस्जिद और मुसलमानों को ढाल बना रही है।