फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Muslims must be penalised for giving birth to more then two child

मुस्लिमों को दो से अधिक बच्चे पैदा करने पर हो सजा: तोगड़िया

Fri, 04 Sep 2015 12:44 AM IST
Updated Fri, 04 Sep 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
Muslims must be penalised for giving birth to more then two child

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया और भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर मुसलमानों को लेकर टिप्पणी की है।

विज्ञापन


दोनों हिंदूवादी नेताओं ने मुस्लिम समुदाय से अपनी बढ़ती आबादी पर रोक लगाने के लिए कहा है। इस कड़ी में तोगड़िया कुछ ज्यादा ही आगे निकल गए।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुखपत्र ‘आर्गेनाइजर’में छपे लेख में उन्होंने लिखा है कि मुस्लिमों में दो से अधिक बच्चे पैदा करना अपराध होना चाहिए और उन्हें सभी सुविधाओं से वंचित कर देना चाहिए।
विज्ञापन


वहीं साक्षी महाराज ने मुस्लिम समुदाय से अल्पसंख्यक दर्जा वापस लेने की मांग की है।

दो से अधिक बच्‍चे होने पर मिले सजा

Muslims must be penalised for giving birth to more then two child

तोगड़िया ने लिखा है कि हर मुस्लिम बच्चे के जन्म पर छूट देने के बजाय दो बच्चों के बाद कड़ाई से नियंत्रण किया जाना चाहिए। ऐसे लोगों को सजा दी जाए और उनसे राशन कार्ड, नौकरी तथा शैक्षणिक सुविधाएं वापस ले ली जाएं।

तोगड़िया के अनुसार यदि हम अभी ‘पॉपुलेशन जिहाद’ के खिलाफ नहीं खड़े हुए तो भारत जल्द ही एक इस्लामिक देश बन जाएगा। राजनीतिक दबावों पर ध्यान दिए बिना दो बच्चों के नियम का कड़ाई से पालन कराया जाना चाहिए। हाल ही में जारी हुए जनसंख्या के आंकड़े हमारे लिए चेतावनी की घंटी है।

दूसरी ओर साक्षी महाराज ने भी जनसंख्या के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा है कि मुसलमान अब अल्पसंख्यक नहीं हैं। वे कहते हैं कि वे जनसंख्या की एक चौथाई से अधिक हैं।

कश्मीर में उनकी आबादी 90 प्रतिशत से अधिक है। ऐसे कई जिले हैं, जहां उनकी जनसंख्या 70, 80 और 90 फीसदी है। ऐसे में उनका अल्पसंख्यक दर्जा जारी रखने का कोई कारण नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed