{"_id":"33907f3994469ce446983027544ad6b3","slug":"muslims-live-on-average-32-66-rupees-a-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"32.66 रुपये पर रोजाना गुजारा करते हैं मुस्लिम","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
32.66 रुपये पर रोजाना गुजारा करते हैं मुस्लिम
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 21 Aug 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू, सिख और ईसाइयों की तुलना में मुसलमानों का जीवनस्तर नीचा है। एक सरकारी सर्वे के मुताबिक मुसलिमों की प्रति दिन औसत खर्च क्षमता सिर्फ 32.66 रुपये है।
विज्ञापन
एनएसएसओ के सर्वेक्षण के मुताबिक धार्मिक समुदायों में सबसे अच्छा जीवनस्तर सिखों का है जहां, रोजाना प्रति व्यक्ति खर्च क्षमता 55.30 रुपये आंकी गई है। हिंदुओं की औसतन खर्च क्षमता 37.50 रुपये है जबकि ईसाई प्रति दिन औसतन 51.43 रुपये खर्च करते हैं।
विज्ञापन
भारत में प्रमुख धार्मिक समुदायों के लोगों के बीच रोजगार और बेरोजगारी नाम की एक रिपोर्ट में कहा गया है राष्ट्रीय स्तर पर सिख परिवारों का औसतन मासिक खर्च 1659 रुपये है। वहीं मुसलिम परिवार हर महीने सिर्फ 980 रुपये खर्च करता है। यह आंकड़ा 2009-2010 का है।
विज्ञापन
औसत मासिक खर्च को प्रति व्यक्ति मासिक खर्च यानी एमपीसीई कहा जा रहा है। इसे जीवनस्तर के पैमाने के तौर देखा जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक हिंदू और ईसाई हर महीने क्रमश: 1125 और 1543 रुपये खर्च करते हैं।
सर्वे में कहा गया है गांवों में रहने वाला परिवार हर महीने अपने उपभोग पर औसतन 901 रुपये खर्च करता है जबकि शहरों में यह आंकड़ा 1773 रुपये का है। दोनों का औसतन मासिक खर्च 1128 रुपये का है।
यहां भी ग्रामीण इलाके में खर्च करने की क्षमता में मुसलिम सबसे नीचे हैं। वे हर महीने सिर्फ 833 रुपये ही खर्च कर पाते हैं। जबकि हिंदू 888, ईसाई 1296 और सिख 1498 रुपये खर्च करते है।
शहरी क्षेत्रों में भी मुसलिमों की खर्च क्षमता सबसे कम है। यहां वह सिर्फ हर महीने 1272 रुपये ही खर्च करने की क्षमता रखते हैं जबकि हिंदू 1797, ईसाई 2053 और सिख 2180 रुपये खर्च करते हैं।