फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   muslims are angry by narendra modi in godhra

जहां से मिला सहारा, वहीं मोदी पर संकट

Fri, 30 Nov 2012 11:27 PM IST
गोधरा/समीर शर्मा
गोधरा/समीर शर्मा Updated Fri, 30 Nov 2012 11:27 PM IST
विज्ञापन
muslims are angry by narendra modi in godhra

जिस गोधरा ने गुजरात में भाजपा को दो बार सरकार बनाने का सहारा दिया, उसी सीट पर भाजपा संकट में नजर आ रही है। यहां हिंदुओं और मुसलमानों की जनसंख्या लगभग बराबर है। यहां मुसलमान समाज भाजपा और मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से इसलिए नाराज हैं क्योंकि उन्होंने कहीं से भी किसी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया। मुसलमानों का कहना है कि जो उनके समाज की बात नहीं करता, वे उसे वोट नहीं देंगे। इधर, क्षेत्र में कुछ लोगों ने महंगाई को लेकर भी राज्य सरकार के प्रति नाराजगी जताई।

विज्ञापन


गुजरात में गोधरा कांड को करीब नौ साल हो गए और उसके बाद भाजपा काफी मजबूती से उभरी। इस विधानसभा चुनाव में भाजपा को गोधरा की सीट पर काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। यहां से भाजपा ने प्रवीण प्रभात सिंह चौहान को टिकट दिया है, जिनके पिता प्रभात सिंह चौहान सांसद हैं। जनता के बीच भाजपा उम्मीदवार की छवि दबंग किस्म की है। कांग्रेस ने यहीं से विधायक सीके रावल को वापस इसी सीट से उम्मीदवार तय किया है।
विज्ञापन


यहां मुसलिम समाज के प्रमुख व्यक्ति मिर्जा मोहम्मद राजा सईद ने कहा कि मोदी ने मुसलिम समाज को दरकिनार किया है, तो कैसे माना जाए कि वह हमारे समाज का भला करेंगे। उन्होंने कहा कि दंगों में आरोपी अमित शाह को टिकट देकर मोदी ने फिर से सद्भावना का मखौल उड़ाया है। वहीं क्षेत्र के कुछ हिंदुओं का भी कहना है कि भाजपा की ओर से उतारे गए उम्मीदवार थोड़ा ही प्रभाव रखते हैं। ऐसे में लगता नहीं कि हिंदू भी संगठित होकर भाजपा उम्मीदवार को वोट देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed