फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   muslim youth came from saudi arabia to hear bhagwat

श्रीकृष्ण की गाथा सुनने सऊदी अरब से आया ये मुस्लिम युवक

Sun, 25 Oct 2015 01:33 PM IST
Updated Sun, 25 Oct 2015 01:33 PM IST
विज्ञापन
muslim youth came from saudi arabia to hear bhagwat

कर्मयोगी भगवान श्रीकृष्ण के संसार को दिए प्रेम और भक्ति के संदेश से एक मुस्लिम युवक इतना प्रभावित हुआ कि वह कृष्ण की भक्ति में लीन हो गया। अब वह पांचों वक्त की नमाज अदा करने के साथ ही भगवान कृष्ण की पूजा आराधना भी करता है।

विज्ञापन


बिहार के सिबान के मूल निवासी मोहम्मद इकराम खान साऊदी अरब की शिपिंग कंपनी में नौकरी करते हैं। भागवताचार्य श्यामसुंदर पाराशर के शिष्य बन चुके मोहम्मद इकराम चैतन्य विहार कालोनी स्थित राधा माधव दिव्यदेश में चल रही भागवत कथा सुनने साऊदी अरब से आए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लगभग छह वर्ष पूर्व वह वृंदावन आए और रमणरेती स्थित एक आश्रम में ठहरे। यहां उन्होंने भागवत कथा सुनी और भगवान कृष्ण के चरित्र को जाना। इसके बाद वह चार पांच बार वृंदावन आए और भागवत कथा सुनी। तभी से भगवान कृष्ण द्वारा संसार को दिए प्रेम और कर्म के संदेश से वह इतने प्रभावित हुए कि हर दिन सुबह नमाज के साथ भगवान कृष्ण की पूजा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'हर मुसलमान मांस नहीं खाता...'

muslim youth came from saudi arabia to hear bhagwat

मोहम्मद इकराम कहते हैं कि धर्म कोई हो, वह भक्ति और भाईचारा सिखाता है न कि खून खराबा। उन्होंने कहा कि हर मुसलमान मांस नहीं खाता। गोमांस पर हो रहे विवाद से आहत मोहम्मद इकराम ने कहा कि यह राजनेताओं द्वारा वोटों की खातिर पैदा किया गया ऐसा मुद्दा है जो देश के अमन चैन और भाईचारे के लिए नुकसान देह है।

देश में हर बात को सांप्रदायिकता का रंग देने की प्रवृति पर भी उन्होंने अफसोस जताया। उन्होंने कहा कि युवा जब तक अपने धर्म की मूल भावना और आस्था के महत्व को नहीं समझेगा तब तक भटकाव और बिखराव के हालात बनते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed