फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Muslim Support bjp after rajnath apologie said abdul rashid

'भाजपा की माफी से पिघलेंगे मुस्लिमों के दिल'

Mon, 03 Mar 2014 11:19 AM IST
Updated Mon, 03 Mar 2014 11:19 AM IST
विज्ञापन
Muslim Support bjp after rajnath apologie said abdul rashid

भाजपा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष अब्दुल रशीद अंसारी का मानना है कि पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह की मुसलमानों के समक्ष माफी की पेशकश से पार्टी का हित होगा।

विज्ञापन


उन्होंने राजनाथ की पेशकश को उनकी दिल की आवाज और पार्टी लाइन करार देते हुए कहा कि इससे भाजपा मुसलमानों के बीच पैठ बना सकती है।

गलतफहमी होगी दूर

Muslim Support bjp after rajnath apologie said abdul rashid

अंसारी के मुताबिक माफी की पेशकश कर राजनाथ ने मुसलमानों से साथ गलतफहमी को दूर करने की कोशिश की है।

बीते दिनों अल्पसंख्यकों के सम्मेलन में राजनाथ ने कहा था कि अगर कभी भी हमारी ओर से कोई गलती या चूक हुई होगी तो हम शीश झुका कर माफी मांगेंगे। राजनाथ की इस पेशकश को चुनाव में मुसलमानों को रिझाने की कोशिश के रूप में देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्ल‌िमों से दूर‌ियां होंगी कम

Muslim Support bjp after rajnath apologie said abdul rashid

अंसारी ने इस पेशकश को चुनावी दांव मानने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि यह राजनाथ की दिल की आवाज थी और राजनाथ चूंकि पार्टी के अध्यक्ष हैं, इसलिए इस पेशकश को पार्टी का पेशकश माना जाना चाहिए।

अंसारी ने कहा कि माफी की पेशकश से मुस्लिम समुदाय के साथ दूरियां कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने दिल से कही बात में सियासत नहीं करने की भी अपील की।

विज्ञापन

कांग्रेस से मांगे दंगों का ह‌िसाब

Muslim Support bjp after rajnath apologie said abdul rashid

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वर्ष 2002 के दंगों के लिए नरेंद्र मोदी से माफी मांगने की मांग करने वालों को कांग्रेस से भी ऐसी ही मांग करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि दंगों के इतिहास पर बात करते समय हमें केवल गुजरात याद नहीं रखना चाहिए। कांग्रेस से भी आजादी के बाद देश भर में हुए दंगों का हिसाब मांगा जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed