फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   muslim should be banned in garba said togadia

गरबा कार्यक्रमों में मुस्लिमों पर लगे रोक: तोगड़िया

Sun, 14 Sep 2014 08:22 AM IST
एजेंसी/अहमदाबाद
एजेंसी/अहमदाबाद Updated Sun, 14 Sep 2014 08:22 AM IST
विज्ञापन
muslim should be banned in garba said togadia

गरबा कार्यक्रमों में मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक लगाने संबंधी भाजपा विधायक के बयान के समर्थन में विहिप भी उतर आई है।

विज्ञापन


विहिप नेता प्रवीण तोगड़िया का कहना है कि मुस्लिमों को गरबा कार्यक्रमों में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए। साथ ही ऐसे समारोहों में हिस्सा लेने वाले हर व्यक्ति और आगंतुकों का पहचान पत्र जांचा जाना चाहिए।


सौराष्ट्र के अमरेली कस्बे में विहिप के फायर ब्रांड नेता ने कहा कि हमें गरबा कार्यक्रमों में एक भी मुस्लिम व्यक्ति के आने को लेकर सतर्क रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नवरात्रि मां अबे की पूजा और उपासना का पर्व है। इसलिए हम गोमांस खाने वाले मुस्लिमों को ऐसे स्थलों पर प्रवेश की अनुमति नहीं दे सकते।

लव जिहाद पर तोगड़िया ने कहा कि हमें लव जिहाद को लेकर सचेत रहने की जरूरत है। यदि यह प्यार है तो फिर इसमें धर्म परिवर्तन कराने की क्या आवश्यकता है।

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में बाढ़ प्रभावितों की मदद के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव पर विहिप नेता ने कहा कि राहत सामग्री के साथ टैंकों भी भारत को वहां भेजना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed