{"_id":"668b11f8-6b82-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"muslim-organisations-and-kamal-haasan-can-work-out-an-amicable-agreement-says-jayalalithaa","type":"story","status":"publish","title_hn":"'विवादित दृश्यों को हटाएं तो रिलीज होगी विश्वरूपम'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'विवादित दृश्यों को हटाएं तो रिलीज होगी विश्वरूपम'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 01 Feb 2013 07:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमल हासन की फिल्म 'विश्वरूपम' पर लगे प्रतिबंध पर तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता ने आज राज्य सरकार की सफाई पेश की। चेन्नई में एक प्रेस क्रांफ्रेस कर उन्होंने राज्य सरकार पर लग रहे आरोपों को झूठा और मनगढ़ंत बताया। उन्होंने उन नेताओं और मीडिया संगठनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दी, जो ये आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
'विश्वरूपम' की रिलीज पर उन्होंने कहा कि कमल हासन मुस्लिम सगठनों से बात करें और आपत्तिजनक दृश्यों को हटा दें तो फिल्म तमिलनाडु में रिलीज हो सकती है। उन्होंने कहा कि 'विश्वरूपम' के खिलाफ मुस्लिम संगठनों में जबर्दस्त आक्रोश था। प्रदेश के 24 से अधिक मुस्लिम संगठन फिल्म के प्रदर्शन के खिलाफ थे। उन्होंने राज्य सरकार को मेमोरेंडम सौंप कर इसे प्रतिबंधित करने की मांग की थी।
विज्ञापन
संगठनों का कहना था कि यदि फिल्म रिलीज की जाती है तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे। जयललिता ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था का खतरा पैदा होने का अंदेशा था। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ती तो उसे नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने बताया कि कमल हासन 'विश्वरूपम' को तमिलनाडु के 524 थियेटरों में रिलीज कर रहे थे। इन्हें सुरक्षा देने के लिए 56,444 पुलिसकर्मियों की जरूरत थी, जबकि राज्य के पास इस काम के लिए केवल 9,226 पुलिसकर्मी उपलब्ध थे। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों के अभाव के कारण ही विवाद शांत होने तक फिल्म को बैन करना उचित समझा गया।
खुद पर लगे आरोपों को बताया गलत
जयललिता ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने को लेकर खुद पर लग रहे आरोपों को झूठा और मनगढ़ंत बताया। उन्होंने कहा कि कमल हासन के साथ मेरी निजी दुश्मनी नहीं है। जयललिता ने कहा कि मेरे खिलाफ जो भी मीडिया संगठन और नेता आरोप लगा रहे हैं उनपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रतिबंध के पीछे जया टीवी को सेटेलाइट राइट्स न दिए जाने की खबरों को मनगढ़ंत बताते हुए उन्होंने कहा कि जया टीवी एआईडीएमके का समर्थक है लेकिन न तो मैं इस कंपनी से जुड़ी हूं न इसमें मेरा शेयर है। उन्होंने कहा कि जया टीवी और कमल हासन के बीच क्या डील हुई, इस बारे में उन्हें कुछ पता नहीं हैं।
कमल हासन द्वारा चिंदबरम पर दिए विचारों पर उन्होंने कहा कि कमल हासन को प्रधानमंत्री नहीं चुनना कि मैं उनसे नाराज हो जाऊं। उन्होंने कहा कि कमल के विचार उनके अपने हैं और वे किसी भी तरह से मेरे प्रतिद्वंद्वी नहीं है।