फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   muslim doctor took care of hindu bal thackeray in last years

मुसलिम डॉक्टर ने किया हिंदू हृदय सम्राट ठाकरे का इलाज

Sun, 18 Nov 2012 09:25 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Sun, 18 Nov 2012 09:25 PM IST
विज्ञापन
muslim doctor took care of hindu bal thackeray in last years

शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे की जिंदगी विडंबनाओं से भरपूर रही है। एक तरफ जहां वह मुसलिमों और पाकिस्तान के खिलाफ अपने भाषणों में आग उगलते थे तो व्यक्तिगत जीवन में वह इसके बिलकुल उलट थे।

विज्ञापन


पाक क्रिकेटरों की मुखालफत करने वाले हिंदू हृदय सम्राट ने एक ओर जावेद मियांदाद को अपने घर आमंत्रित किया तो बीमार पड़ने पर अपना इलाज भी एक मुसलिम डॉक्टर से ही कराते थे। जिंदगी के अंतिम क्षणों में भी बाला साहब ठाकरे के साथ एक मुसलिम ही मौजूद था।
विज्ञापन


लीलावती अस्पताल के प्रसिद्ध पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. जलील पारकर पिछले पांच साल से शिवसेना प्रमुख का इलाज कर रहे थे। ठाकरे परिवार के विश्वस्त पारकर ने ही मातोश्री के बाहर एकत्र शिवसैनिकों और मीडियाकर्मियों को बाला साहब की मौत की खबर दी थी। जानकारी देते वक्त पारकर की आंखों में आंसू साफ नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पारकर ने कुछ साल पहले सांस की समस्या से परेशान बाला साहब ठाकरे की फेफड़े संबंधी बीमारी का सफल इलाज किया था। उसी के बाद से पारकर ठाकरे परिवार के विश्वस्त बन गए थे। इसके बाद जब भी बाला साहब को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हुई पारकर को ही बुलाया गया। वह ठाकरे परिवार के इतने करीबी हो गए थे कि शिवसेना की सालाना होने वाली दशहरा रैली के दौरान अन्य वीआईपी के साथ ही वह भी मंच पर मौजूद रहते थे।


डॉ. पारकर ने पिछले पांच साल के दौरान पांच बार ठाकरे की जिंदगी बचाई। 2009 में जब बाला साहब को दूसरी बार दिल संबंधी बीमारी के इलाज की जरूरत पड़ी तो पारकर ने ही उनका इलाज किया। शिवसेना प्रमुख के बेटे उद्धव ठाकरे को जब कुछ महीने पहले हार्ट सर्जरी की आवश्यकता पड़ी तो डॉ. पारकर के नेतृत्व में ही मेडिकल टीम ने उनका इलाज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed