फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Muslim couple on train beaten in MP, bags searched over beef suspicion

'बीफ' के शक में मुस्लिम दंपति की तलाशी, मारपीट

Fri, 15 Jan 2016 11:38 AM IST
Updated Fri, 15 Jan 2016 11:38 AM IST
विज्ञापन
Muslim couple on train beaten in MP, bags searched over beef suspicion

मध्य प्रदेश के खिरकिया रेलवे स्टेशन पर गौरक्षा समिति के लोगों ने बीफ होने के शक में एक मुस्लिम दम्पत्ति के सामान की तलाशी ली। उन पर आरोप है कि तलाशी का विरोध करने पर समिति के सदस्यों ने मुस्लिम दम्पत्ति के साथ मारपीट भी की। फिलहाल समिति के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक समिति के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कुशीनगर एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे की तलाशी के दौरान बीफ पकड़ा। इसकी जांच करवाने पर पता चला की यह भैंस का मांस है। पुलिस ने इस मामले के बाद समिति के दो सदस्यों हेमंत राजपूत और संतोष को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इसके अलावा नौ स्थानीय लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया जिनमें से एक दम्पत्ति का रिश्तेदार था। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

स्टेशन पर की मारपीट

Muslim couple on train beaten in MP, bags searched over beef suspicion

इस घटना के बारे में पीड़ित दम्पत्ति मोहम्मद हुसैन (43) और उनकी पत्नी नसीमा बानो (38) ने बताया कि वे दोनों हैदराबाद से अपने घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान उनके साथ यह घटना हुई।

हुसैन बताया, 'हमारे सामान की तलाशी का विरोध करने पर उन्होंने मेरी पत्नी का धक्का मार दिया। हम भारत में रहते हैं और हमें पता है कि क्या सही है और क्या गलत है? हम केवल बकरी का मांस खाते हैं। जिस काले बैग से मांस जब्त किया गया वह बैग भी हमारा नहीं था। इस दौरान एक हवलदार वहां आया और मेरी पत्नी को बचाया।'

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 'पत्नी को प्रताड़ित करने पर उन्होंने अपशब्दों का प्रयोग' किया जिसके बाद गोरक्षा समिति के लोगों ने उनके साथ मारपीट की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed