फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Prophet Mohammad was a follower of Yoga - Murli Manohar Joshi

पैगंबर मोहम्मद पर जोशी का चौंकाने वाला बयान

Mon, 23 Feb 2015 01:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 23 Feb 2015 01:45 PM IST
विज्ञापन
Prophet Mohammad was a follower of Yoga - Murli Manohar Joshi

भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने योग और पैगंबर मोहम्मद पर चौंकाने वाला बयान दिया है।

विज्ञापन


जोशी ने कहा है कि अगर हरेक शख्स योग को अपना ले तो देश में बलात्कार की घटनाएं कम हो जाएंगी। उन्होंने मुसलमानों को दिन में पांच बार योग करने वाला और पैगंबर मोहम्मद को सबसे बड़ा योगी करार दिया।

‘द अयंगर वे- योगा फॉर द न्यू मिलेनियम’ नाम के एक कार्यक्रम में जोशी ने कहा कि हर आम आदमी की जिंदगी में अगर योग चला आए तो भले ही बलात्कार न रूकें लेकिन कम जरूर हो जाएंगे। योग महिला और पुरुषों में एक नई सोच पैदा करेगा और आदमी के शरीर को एक नया अनुभव देगा। प्रकृति ने यह शरीर में हमें बड़े काम करने के लिए दिया है। जब लोग योग को अपनाएंगे तो उनका ध्यान इस तथ्य की ओर जाएगा।

विज्ञापन

'नमाज की मुद्रा में योग'

Prophet Mohammad was a follower of Yoga - Murli Manohar Joshi

जोशी ने कहा, हमारे मुस्लिम भाई दिन में पांच बार योग करते हैं। नमाज की जो मुद्रा होती है, उसमें दो-तीन योग की भी मुद्रा होती है। इसलिए मैं मोहम्मद साहब को महान योगी मानता हूं। बगैर योग के वह ईश्वर से संपर्क नहीं साध पाते।

जोशी ने महिर्ष महेश योगी के भावातीत योग को लेकर न्यूयार्क में किए गए एक अध्ययन का हवाला दिया।

उन्होंने कहा कि जब एक यूनिवर्सिटी के कुलपति ने योग के असर की समीक्षा की तो पाया कि न्यूयार्क में अपराध की दर कम हो गई है। जेल में कैदियों के व्यवहार में भी सकारात्मक बदलाव  दिखे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed