{"_id":"92662494-8869-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"murli-manohar-joshi-says-western-thinking-is-cause-to-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पश्चिमी सोच की वजह से होता है बलात्कार'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'पश्चिमी सोच की वजह से होता है बलात्कार'
चेन्नई/एजेंसी
Updated Sat, 09 Mar 2013 08:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने कहा है कि पश्चिमी नजरिया ही महिलाओं के साथ दुष्कर्म की मुख्य वजह है। यही नहीं महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले कम आंकना भारतीय दर्शन के खिलाफ है। पश्चिमी और भारतीय दर्शन में अंतर यही है कि एक जहां उन्हें कमजोर मानता है, वहीं हम उन्हें सबकी जननी मानते हैं।
विज्ञापन
‘डेंटेड एंड पेंटेड बियांड फ्लेश’ नाम की किताब का लोकापर्ण करते हुए जोशी ने कहा कि चूंकि पश्चिम के लोग उन्हें कमजोर मानते हैं इसलिए उनसे दुष्कर्म करते हैं। वहीं हम उन्हें जननी मानने की वजह से उनकी पूजा करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारे दर्शन में महिलाओं को कभी पुरुषों के मुकाबले कमजोर नहीं माना गया है। महिलाएं महज शरीर नहीं हैं बल्कि उनके पास भी अपना एक दिमाग, बुद्धि और व्यक्तित्व होता है और सबसे बढ़कर वह एक मां है।
विज्ञापन