फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Murli manohar joshi in race of speaker post

मोदी ने तय किया जोशी के लिए ये पद!

Tue, 03 Jun 2014 11:02 AM IST
Updated Tue, 03 Jun 2014 11:02 AM IST
विज्ञापन
Murli manohar joshi in race of speaker post

लोकसभा स्पीकर पद के लिए उचित उम्मीदवार की तलाश तेज हो गई हैं। स्पीकर के लिए भाजपा में वरिष्ठ नेता सुमित्रा महाजन और करिया मुंडा के साथ ही डा. मुरली मनोहर जोशी का नाम चर्चा में है।

विज्ञापन


नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाने के लिए बुधवार से संसद का सत्र शुरू हो रहा है। प्रोटेम स्पीकर बनाए गए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ नए सांसदों को शपथ दिलाएंगे। सत्र के पहले दो दिन सांसदों को शपथ दिलाने के लिए निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन


इसके बाद स्पीकर का चुनाव होगा।

कई नाम हैं रेस में

Murli manohar joshi in race of speaker post

माना जा रहा है कि भाजपा भी स्पीकर पद महिला को देने पर विचार कर रही है। 15वीं लोकसभा में कांग्रेस ने दलित नेता मीरा कुमार को स्पीकर बनाया था।

हालांकि भाजपा में एक वर्ग आदिवासी नेता व 15वीं लोकसभा में डिप्टी स्पीकर रहे करिया मुंडा को स्पीकर बनाने की वकालत कर रहा है। इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाल में मुलाकात करने वरिष्ठ नेता डा. मुरली मनोहर जोशी का नाम भी सामने आया है।

रक्षा मंत्री बनाए जाने की भी चर्चा

Murli manohar joshi in race of speaker post

हालांकि मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें रक्षामंत्री बनाए जाने की भी चर्चा है लेकिन यह भी कहा जा रहा है कि डा. जोशी को मंत्रिमंडल में शामिल करने पर लालकृष्ण आडवाणी, शांता कुमार, बीसी खंडूड़ी, सीपी ठाकुर जैसे उम्रदराज नेताओं को भी कहीं न कहीं एडजस्ट करना पड़ सकता है।

जबकि अभी नजमा हेपतुल्ला और कलराज मिश्र ही उम्रदराज हैं लेकिन वे 75 से कम उम्र के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed