{"_id":"d73c0b800ecef856f31064dc15c0ea20","slug":"murder-of-police-inspector-in-patana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सारण में थानाध्यक्ष को मारी गोली","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सारण में थानाध्यक्ष को मारी गोली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 22 Dec 2014 10:06 PM IST
विज्ञापन
बिहार के सारण जिले में कौडिय़ा रेलवे क्रॉसिंग के पास ईसुआपुर थानाध्यक्ष संजय तिवारी पर कुछ बदमाशों ने हमला कर गोलीमारकर उनकी हत्या कर दी। इस वारदात को तीन बदमाशों ने अंजाम दिया और वो थानाध्यक्ष की हत्या करने के बाद फायरिंग करते हुए मौके से फरार होने में भा कामयाब हो गए।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष संजय तिवारी पर जिस वक्त यह हमला हुआ वो कौड़िया बाजार की गश्त पर निकले थे। हादसे की खबर मिलते ही आलाअधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी। सभी हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है।
विज्ञापन