{"_id":"1030a05d965dc456110bcd78ea90e55d","slug":"murder-in-court-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत के बदमाश की मेरठ कचहरी में हत्या","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बागपत के बदमाश की मेरठ कचहरी में हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Fri, 05 Sep 2014 04:00 PM IST
विज्ञापन
मेरठ कचहरी में डीजी कोर्ट के पास दिनदहाड़े बागपत के बदमाश नितिन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाश नितिन ऊधम सिंह गिरोह का सदस्य था।
विज्ञापन
घ्ाटना के बाद आईजी और एसएसपी मौके पर पहुंच गए हैं। आरोपी पर 17 मुकदमे दर्ज थे। नितिन पर मुजफ्फरनगर दंगों में भी दो लोगों की हत्या का आरोप है।
आज नितिन एक हत्याकांड के सिलसिले में गवाही देने आया था। कुछ युवक आए और उसे गोली मारकर चले गए। नितिन घायल अवस्था में कस्टडी रूम की तरफ गया और आगे चलकर उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
बाद में उसने थोड़ी देर बाद दम तोड़ दिया। नितिन का शव जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए रखा गया है। हत्यारे कौन है इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
परिजनों का इंतजार किया जा रहा है और पुलिस भी मामले की तफ्तीश में जुटी है।