{"_id":"a4315313fa33970e661a3d7ca3c4df4c","slug":"murder-accused-hurl-shoe-judge-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के आरोपी ने जज पर जूता फेंका","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हत्या के आरोपी ने जज पर जूता फेंका
एजेंसी/कच्छ
Updated Thu, 21 Nov 2013 12:58 AM IST
विज्ञापन
अदालत में सुनवाई के दौरान बुधवार को हत्या के एक आरोपी ने जज पर जूता फेंक दिया। हालांकि जूता जज को नहीं लगा।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एमटी आचार्य हत्या के मामले पर निर्णय सुनाने वाले थे। उसी दौरान अपने साले की हत्या के आरोपी कसम माम्मद ने जूता उन पर फेंक दिया।
पुलिस के मुताबिक उसने गाली गलौच भी की। घटना के बाद अदालत के निर्णय को स्थगित कर दिया गया।
