{"_id":"f07f15a41f45125cbcc6cb28462449e5","slug":"munawwar-rana-s-mother-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशहूर शायर मुनव्वर राणा की मां का निधन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मशहूर शायर मुनव्वर राणा की मां का निधन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 10 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने जिस मां से अपनी शायरी का इंकलाब बुलंद किया मंगलवार दोपहर उनका इंतकाल हो गया। 84 साल की आयशा खातून ने लखनऊ के सहारा अस्पताल में आखिरी सांस ली।
विज्ञापन
बताया जा रहा है वह लंबे समय से गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थी। कुछ दिन पहले ज्यादा तकलीफ होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका इलाज चल रहा था। यहीं मंगलवार को इलाज के दौरान उनका इंतकाल हो गया।
विज्ञापन
उन्हें बुधवार सुबह मुनव्वर राणा के गृह नगर रायबरेली में सुपुर्दे खाक किया जाएगा। मशहूर शायर की मां के इंतकाल की खबर मिलते ही साहित्यिक जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई। तमाम शायरों ने उनकी माता के निधन पर शोक जताया।
विज्ञापन
बता दें कि मुनव्वर राणा ने मां के ऊपर शेरों शायरी करके ही मशहूरियत पाई। मां के ऊपर सुनाए गए उनके तमाम शेरों ने ही उन्हें दुनियाभर में शोहरत दिलाई। हाल ही में उन्होंने मां फाउंडेशन नाम से एक संस्था भी शुरू की थी। मां नाम से ही उनकी एक किताब भी हाल ही में लांच हुई है। जिससे होने वाली कमाई फाउंडेशन के नाम जाएगी, जिसके द्वारा जरूरतमंदों की मदद की जाएगी।