{"_id":"c0d3a502-b6d8-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"mummy-on-death-in-lucknow-museum","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ममी' को भी मार डालेगी.. उफ ये गर्मी!","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'ममी' को भी मार डालेगी.. उफ ये गर्मी!
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 07 May 2013 11:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के राज्य संग्रहालय में रखी 3 हजार साल पुरानी मिस्त्र की ममी मरने के कगार पर है। यूं तो लोग जानते हैं कि मरने के बाद रसायनिक पदार्थों से शरीर को सुरक्षित रख, ममी बनाई जाती है। लेकिन भारी उमस के चलते 13 साल की लड़की की ये ममी खत्म होने को है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार यह ममी एक 13 साल की लड़की की है जो मिस्त्र के 22वें से 25वें राजवंश के बीच के समय की थी। इसे 1952 में संग्रहालय द्वारा खरीदा गया था।
विज्ञापन
पिछले कई सालों से ममी के शरीर को काफी नुकसान पहुंचा है। इसकी खोपड़ी और शरीर के कई हिस्सों से पट्टियां उखड़ने लगी हैं। जिस ताबूत में इस ममी को रखा गया है उसमें भी कई दरारें पड़ चुकी हैं।
विज्ञापन
पर यह ममी इस हालत में पहुंची कैसे? संग्रहालय के अधिकारियों का कहना है कि इसे ग्लास में रखने के बावजूद पर्यावरण के घटक जैसे उमस, तापमान, रोशनी और प्रदूषण ने इसे नुकसान पहुंचाया है।
अधिकारियों ने भविष्य में हो सकने वाले नुकसान के प्रति भी अपनी लाचारगी दिखाई।
लखनऊ राज्य संग्रहालय के निदेशक राकेश तिवारी का कहना है कि उन्होंने कोशिश की कि सिलिका जैल लगाकर ममी को वैक्यूम बॉक्स में रखा जाए, लेकिन ये प्रयास नाकाफी हैं। संग्रहालय को जानकारों के मार्गदर्शन की जरुरत है कि ममी को सुरक्षित कैसे रखा जाए।