{"_id":"e0ed77e09f9479685fb0849497e37b83","slug":"mumbai-viral-video-hindi-news-vk","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई के ये दो वीडियो कर देंगे हैरान","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मुंबई के ये दो वीडियो कर देंगे हैरान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 22 Dec 2014 03:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई से जुड़े दो मामले सामने आए हैं जिनको सुनकर यकीनन आप थोड़े हैरान, थोड़े परेशान हो जाएंगे। पहला मामला मुंबई लोकर से जुड़ा है और दूसरा मॉरल पुलिसिंग से।
विज्ञापन
एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो गया है जिसमें दिख रहा है कि किस तरह मुंबई लोकल में यात्री एक-दूसरे से मारपीट कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि ये वीडियो सीएसटी-कल्याण के बीच चलने वाली लोकल का है। वीडियो में दिख रहे हैं कुछ लड़के जो बाकी लोगों के साथ मारपीट कर रहे हैं।
इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और वीडियो के आधार पर मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।
दूसरा वीडियो कल्याण का है जहां बदलापुर रेलवे स्टेशन के पास कुछ लोगों ने स्काईवॉक पर खड़े युवक युवतियों की पिटाई कर दी। पिटाई से पहले इन लोगों की बेईज्जती भी की गई और वीडियो भी बनाया गया।
विज्ञापन
वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह लड़कियों को भी थप्पड़ मारे गए। वहां कुछ महिलाएं भी मौजूद थीं लेकिन पिटाई करने वालों को किसी ने रोका नहीं।
खबर के मुताबिक इस तरह हुई बेइज्जती से आहत एक लड़की ने खुदकुशी करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन