{"_id":"b7b0feb4bb0554adb8f64dc28bb1c971","slug":"mumbai-turn-the-boat-into-the-sea-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबईः बीच समुंद्र में पलटी नाव, 78 को बचाया","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मुंबईः बीच समुंद्र में पलटी नाव, 78 को बचाया
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 17 Feb 2015 07:18 PM IST
विज्ञापन
मुंबई से एक बड़ी खबर आ रही है। जहां गेटवे ऑफ इंडिया से पर्यटकों को लेकर चली नाव एलीफेंटा के पास बीच समुंद्र में फंस गई। मामले की सूचना पर पहुंची कोस्ट गार्ड की टीम ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए नाव में फंसे 78 लोगों को बचा लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम 78 पर्यटकों को लेकर मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा के लिए चली थी। इसी बीच नाव गहरे समुंद्र में जाकर फंस गई।
नाव धीरे धीरे डूबने लगी तो चालक दल ने कोस्टगार्ड को इसकी सूचना दी। जिसके बाद तुरंत मौके पर पहुंची कोस्ट गार्ड की टीम ने रेसक्यू करते हुए नाव में फंसे सभी 78 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। इनमें अधिकतर बच्चे और महिलाएं शामिल थे।
विज्ञापन