मुंबईः चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में जिंदगी से हाथ धो बैठा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में एक शख्स ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया और जिंदगी से हाथ धो बैठा। हादसा शनिवार को मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन पर हुआ।
45 वर्षीय शफीउद्दीन अब्दुल दादर प्लेटफार्म पर चलती ट्रेन में चढ़ने के लिए भागता है और अचानक वह प्लेटफार्म से नीचे गिरते ही ट्रेन की चपेट में आ जाता है और मौके पर उसकी मौत हो जाती है।
यह घटना प्लेफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमेरे में कैद हो जाती है। इस घटना का विडियो सामने आया है।
परिवार को चढ़ा दिया था ट्रेन में
शनिवार को मुंबई के दादर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर यह हादसा हुआ। इस घटना के विडियो में दिखाई दे रहा है कि शफीउद्दीन अब्दुल नाम का शख्स परिवार समेत चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा है। वह अपने परिवार को ट्रेन में चढ़ा देता है लेकिन खुद ट्रेन में नहीं चढ़ नहीं पाता है।
दरअसल चलती ट्रेन को पकड़ने का प्रयास करते वह प्लेटफार्म खत्म होते ही नीचे गिर जाता है और ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। विडियो में दिखाई दे रहा है कि जहां से व्यक्ति गिरता है वहां प्लेफार्म पर किसी भी तरह की बैरिकेडिंग नहीं दिखाई देती।
दो दिन पहले भी मुंबई के बोरिबली स्टेशन में एक महिला चलती ट्रेन से उतरने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ कर हादसे का शिकार हो जाती है। इस घटना का भी विडियो सामने आया था।