फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mumbai should be a separate state

शोभा डे के एक ट्वीट से महाराष्ट्र में सियासी बवाल

Thu, 01 Aug 2013 02:04 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 01 Aug 2013 02:04 PM IST
विज्ञापन
mumbai should be a separate state

मुंबई को महाराष्ट्र से अलग कर एक नया राज्य बनाना चाहिए, यह बात फेमस लेखिका शोभा डे ने ट्विटर पर कही है। इस ट्वीट के बाद शोभा डे महाराष्ट्र के तमाम राजनीतिक दलों के निशाने पर आ गई हैं।

विज्ञापन


उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, 'महाराष्ट्र और मुंबई??? क्यों नहीं? आखिरकार मुंबई की हमेशा से एक अलग पहचान रही है। इस खेल में अनगिनत संभावनाएं हैं।'

एमएनएस के मुखिया राज ठाकरे ने शोभा डे पर जवाबी हमला करते हुए ट्वीट किया कि अलग राज्य बनाना कोई तलाक लेने जितना आसान नहीं है। शोभा डे इस बात को समझेंगी।
विज्ञापन


वहीं, शिवसेना ने भी शोभा डे को आड़े हाथों लिया और महाराष्ट्र सरकार से उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि ये शोभा डे कौन हैं? ट्वीट पर राजनीति चलती है क्या? ये मुंबई के पेज थ्री पार्टी के लोग हैं! ये पेज थ्री पार्टी में मुफ्त की दारू पीकर ऐसी बातें करते हैं। संयुक्त महाराष्ट्र बाला साहेब का सपना था और इसी के लिए उन्होंने 50 साल संघर्ष किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसेना और एमएनएस के बाद महाराष्ट्र के बाकी राजनीतिक दलों ने भी शोभा डे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
शोभा डे ने अपनी सफाई में कहा है कि उनका ट्वीट सिर्फ व्यंग्य भर था और कुछ भी नहीं। ऐसे में माफी का सवाल ही नहीं उठता। हालांकि सभी विपक्षी दलों ने शोभा डे के खिलाफ कारवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed