फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mumbai police warn of action against couples find at isolated places

प्रेमी जोड़ों के लिए मुंबई पुलिस का फरमान

Thu, 24 Jan 2013 03:50 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
मुंबई/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 24 Jan 2013 03:50 PM IST
विज्ञापन
mumbai police warn of action against couples find at isolated places

मुंबई में प्रेमी जोड़ों के सामने एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है। अब वे एकांत जगहों पर बैठकर डेटिंग या रोमांस नहीं कर सकेंगे। इसका कारण है मुंबई पुलिस का एक नया फरमान, जिसके तहत एकांत में बैठनेवाले प्रेमी जोड़ों पर कार्रवाई की जाएगी।   

विज्ञापन


कार्रवाई के तहत जोड़ों को 1200 रुपये तक जुर्माना देना होगा। साथ ही पुलिस नाबालिग जोड़ों के अभिभावकों को इस बारे में सूचित भी करेगी। इस बारे में मुंबई पुलिस का कहना है कि एकांत जगहों पर लड़कियां बदमाशों और बलात्कारियों का शिकार हो सकती हैं, इसलिए यह निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन


मुंबई में गिरगांव चौपाटी, वर्ली सी-फेस, मरीन-ड्राइव, दादर-चौपाटी आदि जगहों पर प्रेमी जोड़ों को एकांत में बैठे हुए देखा जा सकता है। इस फरमान के बाद अब वहां पहले जैसा नजारा देखने को न मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली गैंगरेप की घटना के बाद से हर राज्य की पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed