फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Mumbai police issues lookou notice for Radhe Maa

कहीं विदेश तो नहीं चली गईं राधे मां? लुकआउट नोटिस जारी

Fri, 07 Aug 2015 08:25 AM IST
Updated Fri, 07 Aug 2015 08:25 AM IST
विज्ञापन
Mumbai police issues lookou notice for Radhe Maa

खुद को देवी का अवतार बताने वाली देश की सबसे ग्लैमरस

विज्ञापन
धर्मगुरु राधे मां के खिलाफ मुंबई पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। पुलिस को शक है कि वह विदेश भाग सकती हैं। इसलिए यह नोटिस जारी किया गया है।

राधे मां पर दहेज उत्पीड़न, अश्लीलता फैलाने और भक्तों को ठगने का आरोप लगा है। इन आरोपों के चलते उनके नासिक कुंभ में प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। उसके बाद राधे मां अचानक गायब हो गई हैं।

मुंबई की सड़कों पर होर्डिंग के रूप में छाई रहने वाली राधे मां पर अश्लीलता का आरोप मुंबई की एक वकील फाल्गुनी ब्रहभट्ट ने लगाया है। वकील फाल्गुनी का कहना है कि वह खुद राधे मां के दरबार में गई थीं।

वहां का जो माहौल देखा वह बेहद अश्लील था। यही देखकर उन्होंने राधे मां के खिलाफ बोरिवली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज

Mumbai police issues lookou notice for Radhe Maa

इससे पहले राधे मां के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ है। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने वाली निक्की गुप्ता का आरोप है कि राधे मां की वजह से उसका जीवन नर्क बन गया था।

निक्की के मां-बाप ने पैसे देने से मना कर दिया। उसके बाद उसके सास-ससुर उसे प्रताड़ित करने लगे। निक्की की शादी 30 अप्रैल 2012 में मुंबई के नकुल गुप्ता के साथ हुई थी।

नकुल मुंबई (मलाड) के मशहूर एमएम मिठाईवाले के मालिक मनमोहन गुप्ता का भांजा है। मनमोहन गुप्ता ही परिवार का मुखिया है और राधे मां के अंधभक्त है। इसलिए गुप्ता परिवार में राधे मां के आदेश के बिना कोई फैसला नहीं होता।

मुंबई पुलिस ने इसी दहेज उत्पीड़न के मामले में राधे मां के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेहद बिंदास है राधे मां का अंदाज

Mumbai police issues lookou notice for Radhe Maa

राधे मां अपने अनुयायियों से बेहद बिंदास अंदाज में आशीर्वाद देने के लिए मशहूर हैं। मुंबई पश्चिम उपनगर के बोरिवली में उनका आलीशान बंगला है जहां राधे मां का खास किस्म का दरबार लगता है।

पूरे मेकअप में सजी-धजी राधे मां आधुनिक, भड़कीले कपड़ों और भारी गहनों से लदी रहती है।

वह भक्तों को गले लगाने, उनके साथ डांस करने के लिए मशहूर हैं। वह भक्तों को आशीर्वाद के रूप में गुलाब देती हैं।

विज्ञापन

कौन हैं राधे मां?

Mumbai police issues lookou notice for Radhe Maa

राधे मां का जन्म पंजाब प्रांत के गुरदासपुर जिले में एक सिख परिवार में हुआ था। उनकी शादी पंजाब के ही रहने वाले एक सिख सरदार मोहन सिंह के साथ हुई है।

शादी के बाद उनके पति डोहा काम के लिए चले गए। गुजारा करने के लिए वह लोगो के कपड़े सिला करती थी।

फिर उनकी मुलाकात एक संत से हुई, जिसके बाद उन्होंने आध्यात्मिक जीवन अपना लिया। उसके बाद वह मुंबई आ गईं और राधे मां के नाम से मशहूर हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed