फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Mumbai police commissioner may join bjp

मुंबई कमिश्नर थामेंगे बीजेपी का हाथ!

Thu, 30 Jan 2014 02:32 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 30 Jan 2014 02:32 PM IST
विज्ञापन
Mumbai police commissioner may join bjp

पूर्व गृहसचिव आर के सिंह के बाद अब मुंबई पुलिस कमिश्नर सतपाल सिंह जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

विज्ञापन


मीडिया खबरों के मुताबिक कमिश्नर सतपाल सिंह भाजपा के टिकट से अपने गृह प्रदेश यूपी से चुनाव लड़ सकते हैं। भाजपा आलाकमान के आदेश पर ही सतपाल सिंह को पार्टी में शामिल करने की कवायद शुरू हुई है।

ऐसा कहा जा रहा है कि इस मामले में कमिश्नर सतपाल सिंह की पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह के साथ कई बैठक हो चुकी हैं। इन्हीं के आधार पर उनके बीजेपी में जाने की चर्चा तेज हो गई हैं।
विज्ञापन


पदोन्नति न होने पर नाराज हैं कमिश्नर
बताया जा रहा है कि कमिश्नर सतपाल सिंह अपनी पदोन्नति में देर किए जाने से नाराज हैं। कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान के चलते महाराष्ट्र में आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति रुकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र के गृहमंत्री आर आर पाटिल और मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के बीच चल रही इस खींचतान से कई अधिकारियों की पदोन्नति रुकी हुई हैं।

कमिश्नर सतपाल सिंह की पदोन्नति भी इसी कारण एक साल से ज्यादा लंबे समय से रुकी है। सतपाल सिंह को महानिदेशक के तौर पदोन्नत किया जाना था। जो फिलहाल लंबित है।

बीजेपी में शामिल होने की खबर अफवाह
वहीं इस पूरे मामले को पुलिस कमिश्नर सतपाल सिंह ने अफवाह करार देते हुए खारिज कर दिया।

सतपाल सिंह मूल रुप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और कयास लगाए जा रहे हैं कि यहां की किसी सीट से उनको भाजपा चुनाव मैदान में उतार सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed