{"_id":"a7f48d7a-b26a-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"mumbai-metro-rail-service-to-begin-in-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायानगरी मुंबई में सितंबर से दौड़ेगी मेट्रो","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मायानगरी मुंबई में सितंबर से दौड़ेगी मेट्रो
मुंबई/एजेंसी
Updated Wed, 01 May 2013 07:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई वासियों के लिए मेट्रो ट्रेन सेवा इस साल सितंबर से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
यात्री वर्सोवा-साकीनाका के बीच सफर कर सकेंगे, जबकि वर्सोवा-अंधेरी-घाटकोपर के बीच मेट्रो सेवा दिसंबर से पूरी तरह शुरू हो जाएगी, जिसकी दूरी 11.4 किलोमीटर है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने बुधवार को मेट्रो के सेफ्टी ट्रायल को हरी झंडी दिखाई।
उन्होंने कहा कि मेट्रो मुंबई वासियों के सफर को आरामदायक और आसान बनाएगी।
विज्ञापन
सड़क के जरिए 11.4 किलोमीटर की इस दूरी को पूरा करने में डेढ़ घंटे का समय लगता था, जबकि मेट्रो से यह सफर 21 मिनट में तय किया जा सकेगा।
विज्ञापन
चव्हाण ने यह भी घोषणा की कि मुंबई में देश की पहली मोनो रेल सेवा इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि नवी मुंबई मेट्रो परियोजना पर भी काम शुरू हो चुका है।
5,500 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना का उद्घाटन भी इसी साल होगा, जिससे मुंबई वासियों को काफी राहत मिलेगी।