फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mumbai lottery scam

आपके पैसों पर है इस गिरोह की नजर, विदेशों से जुड़े हैं तार

Wed, 24 Sep 2014 03:21 PM IST
Updated Wed, 24 Sep 2014 03:21 PM IST
विज्ञापन
mumbai lottery scam

महाराष्ट्र से सामने आया है एक ऐसा मामला जो यकीनन आपके होश उड़ा देगा। पुलिस ने पिछले पखवाड़े जब दो नाइजीरियाई लोगों को पकड़ा था तो उन्हें अंदाजा नहीं था कि सामने आने वाली कहानी बेहद पेचीदा होगी।

विज्ञापन


पुलिस ने विलियम (35) और जॉन डिक्सन (42) नाम के दो नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया था। ये लोग पुणे, बैंगलोर और दिल्ली के लोगों को लॉटरी का झांसा देकर फंसाते थे।
विज्ञापन


पुलिस ने इनके पास से 11 सेलफोन, सिमकार्ड और तमाम तरह के जाली कागजात बरामद किए थे।

दरअसल पुलिस के पास माहिम की रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसके पति विदेश में काम करते हैं। महिला को एक ईमेल मिला जिसमें उसे 3.5 करोड़ जीतने की सूचना दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉटरी स्कैम: मुंबई की महिला को लगाया था चूना

mumbai lottery scam

सीनियर इंस्पेक्टर नंदकुमार गोपाले ने बताया कि,"शातिरों ने महिला से चार लाख रुपया जमा कराने को कहा, महिला ने प्रोसेसिंग फीस के नाम पर ये रकम जमा करा दी। इसके बाद उससे दोबारा चार लाख रुपये मांगे गए जो उसने जमा करा दिए। इस तरह महिला से छह महीने में करीब 11.50 लाख रुपये जमा करा लिए गए।"

महिला की शिकायत पर पुलिस ने काम शुरु किया तो परतें एक के बाद एक खुलने लगीं। मोबाइल और ईमेल की जांच के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया जबकि कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने बताया कि ये लोग इस तरह लाटरी निकलने के मेल भेजते थे। काफी लोग इनके जाल में फंस भी जाता थे जिनसे ये काफी मोटी रकम वसूल लेते थे।

क्राइम ब्रांच ने पुणे के युवक को किया गिरफ्तार

mumbai lottery scam

पुलिस ने इस मामले में पुणे के सागर नाम के युवक को भी गिरफ्तार किया है। दसवीं पास सागर ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दो कंपनियां बनाईं और फिर दो बैंक अकाऊंट खलवाए।

नाइजीरियाई ठग लोगों से इन्हीं अकाऊंट में पैसे डलवाते थे और सागर अपना कमीशन लेकर बाकी पैसे इन ठगों को सौंप देता था।

खबर के मुताबिक रोजाना आठ से 10 लाख रुपये इन अकाऊंट्स में डाले जाते थे। पिछले कुछ महीनों में ही उसके अकाऊंट्स में चार करोड़ रुपया जमा हुआ था।

पुलिस ने बताया कि उसे चार प्रतिशत कमीशन दिया जाता था। सागर एटीएम से पैसा निकालता था। वह पुणे के बाहर के एटीएम से पैसा निकालता था और फिर अपना कमीशन काटकर बाकी पैसा नाईजीरियाई लोगों को दे देता था।

अब पुलिस इस गिरोह के बाकी तारों को खंगाल रही है और ये जांच कर रही है कि इनके तार कहां कहां तक फैले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed