{"_id":"5ec4c685b511d5f5d882870cfd4f53c3","slug":"mumbai-gangrape-victim-discharged-from-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई गैंगरेप: पीड़ित फोटो जर्नलिस्ट को अस्पताल से छुट्टी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मुंबई गैंगरेप: पीड़ित फोटो जर्नलिस्ट को अस्पताल से छुट्टी
मुंबई/एजेंसी
Updated Thu, 29 Aug 2013 03:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में गैंगरेप की शिकार फोटो पत्रकार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले परेल के शक्ति मिल कंपाउंड में हादसे की शिकार इस पत्रकार को इलाज के लिए जसलोक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसका इलाज करने वाले डॉक्टरों ने उसे अब पूरी तरह स्वस्थ करार दिया है।
जसलोक अस्पताल से जारी एक बयान में कहा गया है कि इलाज के दौरान मरीज (फोटो पत्रकार) के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हुआ। उसके इलाज में लगे अस्पताल के डॉक्टरों की खास टीम ने उसे अब पूरी तरह स्वस्थ करार दिया है।
विज्ञापन
मंगलवार की रात को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वह जब तक अस्पताल में रही उसे बेहतरीन मेडिकल सुविधा दी गई। अस्पताल ने दो दिन पहले कहा था कि मनोचिकित्सक उसकी काउंसिलिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मुंबई से प्रकाशित एक अंग्रेजी पत्रिका की 23 वर्षीय इंटर्न फोटो पत्रकार के साथ शक्ति मिल कपाउंड में पांच युवकों ने उस समय बलात्कार किया था, जब वह वहां कुछ तस्वीरें लेने गई थी।
इस उजाड़ मिल में शूटिंग के दौरान उसके साथ एक पुरुष सहयोगी भी मौजूद था। लेकिन बदमाशों ने उसकी पिटाई कर उसे बांध दिया था। इसके बाद उन्होंने पत्रकार से बारी-बारी से बलात्कार किया था। पुलिस ने इसमें शामिल सभी अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया है।