{"_id":"74756ebcced9c78415caaf83aef6439e","slug":"mumbai-gang-rape-ujjwal-nikam-appointed-as-public-prosecutor","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई गैंगरेप: उज्जवल निकम होंगे अभियोजन पक्ष के वकील","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मुंबई गैंगरेप: उज्जवल निकम होंगे अभियोजन पक्ष के वकील
मुंबई/नई दिल्ली/ब्यूरो/एजेंसी
Updated Mon, 26 Aug 2013 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई गैंगरेप मामले में उज्जवल निकम को अभियोजन पक्ष का वकील बनाया जाएगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने पृथ्वीराज चह्वाण ने कहा कि मामला फास्टट्रैक कोर्ट में चलेगा।
विज्ञापन
इससे पहले मुंबई क्राइम ब्रांच ने फोटो जर्नालिस्ट से गैंगरेप के तीन दिन बाद सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने रविवार तड़के चौथे आरोपी सलीम मोहम्मद अंसारी (27) को दिल्ली की जेजे कॉलोनी वजीरपुर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के वक्त आरोपी अपने रिश्तेदार के घर पर था।
विज्ञापन
सलीम अंसारी को सोमवार को मुंबई की अदालत में पेश किया जाएगा।
जबकि पांचवें आरोपी कासिम हाफिज शेख उर्फ कासिम बंगाली को मध्य मुंबई से गिरफ्तार किया गया।
टेक्निकल सर्विलांस से मुंबई क्राइम ब्रांच को पता चला था कि सलीम दिल्ली में है। शनिवार रात दिल्ली पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे वजीरपुर से दबोच लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस ने दिल्ली क्राइम ब्रांच को इसकी जानकारी दी और आरोपी को रात भर भरतनगर थाने में रखा गया।
रविवार को उसे रोहिणी कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई पुलिस को सौंप दिया। मुंबई पुलिस आरोपी को लेकर दिल्ली से रवाना हो गई।
पुलिस ने बताया कि कासिम बंगाली पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है। वह पुलिस को उस मोबाइल का ठिकाना नहीं बता रहा है, जिससे वारदात की फिल्म बनाई गई थी।
हालांकि उसने वारदात में शामिल होने की बात कुबूल कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों में से विजय जाधव, सिराज रहमान, कासिम बंगाली और चांद बाबू सत्तार शेख को 30 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि 23 वर्षीय प्रशिक्षु फोटो पत्रकार के साथ पांच लोगों ने उस समय बलात्कार किया था, जब वह एक पुरुष सहयोगी के साथ शूटिंग के लिए शक्ति मिल कंपाउंड पहुंची थी।
आरोपियों ने उसके सहयोगी को बांध दिया था और उसे कंपाउंड के अंदर ले गए थे। वहां गले से बीयर की टूटी हुई बोतल सटा कर पहले तीन और फिर दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है।